IPL 2023: चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले सूर्यकुमार यादव की बड़ी प्रतिक्रिया, दे दिया भावुक बयान

MI vs CSK: साल 2019 के बाद से मुंबई इंडियंस एक बार भी अपने घरेलू मैदान पर नहीं खेली है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव और टीम का उत्साह अलग स्तर का होगा।

Suryakumar Yadav

IPL 2023, MI vs CSK: मुंबई इंडियंस की टीम लम्बे समय के बाद अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेलने के लिए तैयार है। मुंबई ने साल 2019 के बाद से वानखेड़े में कोई मैच नहीं खेला है। इतने समय के बाद मुंबई इंडियंस एक बार फिर से घरेलू फैन्स के सामने खेलती हुई दिखाई देगी। फैन्स के अलावा खिलाड़ियों के लिए भी यह ख़ुशी की बात है। टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक सूर्यकुमार यादव की भी प्रतिक्रिया आई है।

सूर्यकुमार यादव ने MI TV पर कहा कि जब साल 2018 में मैं मुंबई इंडियंस में आया, तब हर किसी ने स्वागत किया और लगा कि मैं घर आया हूं। कुछ ऐसा ही तब हुआ जब मैं पहली बार ग्राउंड में गया था। निश्चित रूप से जब आप किसी स्टेडियम में जाते हैं, तो अच्छा लगता है। आप स्टेडियम में खेलने की कल्पना करते हैं। इसके बाद जब आप अपने शॉट खेलते हैं और रन बनाते हैं तो यह एक अलग अहसास होता है।

सूर्या ने कहा कि एक बार फिर से इस स्टेडियम में आकर स्पेशल महसूस हो रहा है। मैं समझता हूं कि इस सुंदर स्टेडियम और शानदार क्राउड के सामने निरन्तरता से खेलने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। मुझे अच्छे प्रयास करने होंगे और मैं काफी मेहनत भी कर रहा हूं। मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार के डबल हेडर का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की टीम चेन्नई सुपर किंग्स से ज्यादा मैच जीतने में सफल रही है। दोनों टीमों के बीच हुए 34 मैचों में मुंबई को 20 में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद की जा सकती है।

मुंबई इंडियंस की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, देवल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल, कैमरून ग्रीन , पीयूष चावला, डुआन जानसेन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+