CSK vs LSG Match Prediction: 3 खिलाड़ी जिनको आप बना सकते हैं प्लेइंग 11 में कप्तान
CSK vs LSG Match Prediction: किसी भी प्लेइंग इलेवन या फैंटेसी 11 में ज्यादा अंकों के लिए टीम में कप्तान बेहतरीन रखना काफी अहम कार्य होता है।

CSK vs LSG Match: आईपीएल मैचों के दौरान अलग-अलग मैचों के ख़ास मायने होते हैं। फैन्स मुकाबले देखने के अलावा अपनी प्लेइंग इलेवन भी चुनते हैं। सोमवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला जाना है। चेन्नई में होने वाला हर मैच अपने-आप में ख़ास होता है। चेन्नई सुपर किंग्स के काफी ज्यादा फैन्स हैं। अलग-अलग एप्लीकेशन पर फैन्स भी अपनी टीमें चुनते हैं। ऐसे में उनके सामने प्लेइंग इलेवन का कप्तान चुनने की दुविधा रहती है। इस आर्टिकल में कप्तान के तीन दावेदारों का जिक्र किया गया है।
मार्क वुड
प्लेइंग इलेवन में कप्तान के लिए एक मजबूत दावेदार अगर गेंदबाजों में से चुना जाता है, तो सबसे पहले नाम मार्क वुड होना चाहिए। मार्क वुड के पास गति और उछाल दोनों हैं और वह किसी भी बल्लेबाज को बीट करने की हिम्मत रखते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ में खेले गए मैच के दौरान मार्क वूड ने कुल पांच विकेट अपने नाम किये थे। ऐसे में फैन्स को अपनी प्लेइंग इलेवन में उन्हें कप्तान बनाने के बारे में सोचना चाहिए।
मार्कस स्टोइनिस
किसी भी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा पॉइंट्स अर्जित करने के लिए ऑल राउंडर का चयन आवश्यक हो जाता है। मार्कस स्टोइनिस हार्ड हिटिंग क्षमता रखते हैं। इसके अलावा वह गेंदबाजी में भी अपना लोहा कई बार मनवा चुके हैं। ऐसी स्थिति में अगर स्टोइनिस को प्लेइंग इलेवन में कप्तान बनाया जाए, तो यह सोने पर सुहागा हो सकता है। कप्तान के लिए ऑल राउंडर को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
रुतुराज गायकवाड़
किसी टीम का कोई बल्लेबाज बेहतरीन फॉर्म में चल रहा हो, उसे प्लेइंग इलेवन का कप्तान बनाने के बारे में जरुर सोचना चाहिए। रुतुराज गायकवाड़ उनमें से एक हैं। गायकवाड़ फॉर्म में हैं और यह उन्होंने गुजरात के खिलाफ मुकाबले के दौरान दिखा दिया था। वह बतौर ओपनर खेलने के लिए आते हैं। ऐसे में पूरे 20 ओवर उनके पास होते हैं। इस दौरान उनके बल्ले से रन आने पर फैन्स को काफी पॉइंट अर्जित करने का मौका मिल जाता है। उनको कप्तान बनाने के बारे में सोचा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications