CSK vs LSG: मैदान पर घुसा कुत्ता, 5 मिनट तक सबको जमकर दौड़ाया, धोनी भी हुए हैरान

Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants: चेन्नई और लखनऊ के बीच मुकाबला निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाया। हर कोई प्रयास कर रहा था कि मुकाबला शुरू हो जाये।

CSK vs LSG

CSK vs LSG Match: चेन्नई के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले की शुरुआत करने में मेहनत करनी पड़ी। अम्पायरों, खिलाड़ियों और ग्राउंड स्टाफ सभी ने मैच शुरू करना चाहा लेकिन एक अजीब कारण से मुकाबला 5 मिनट देरी से शुरू हुआ। आधिकारिक समय के अनुसार मैच की पहली गेंद 7 बजकर 30 मिनट पर डाली जाती है लेकिन इस मैच में पहली गेंद 7 बजकर 35 मिनट पर डाली गई। (Photo Credit: Jio Cinema SS)

दरअसल अम्पायरों और खिलाड़ियों के अलावा मैदान पर एक कुत्ता भी घुस आया था। इसने अम्पायरों को अपने पीछे दौड़ाया। इसके बाद जब ग्राउंड स्टाफ इसे बाहर करने के लिए आया, तब उनको भी दौड़ लगानी पड़ी। इस तरह हर कोई इस घटना को देखकर हैरान हो गया। ड्रेसिंग रूम में बैठे खिलाड़ी और स्टेडियम में बैठे हुए दर्शक भी यह देखकर हँस रहे थे। ग्राउंड स्टाफ लगातार इस कुत्ते के पीछे भागता रहा। मैच शुरू करने के लिए बिग सक्रीन पर काउंट डाउन के बाद कुत्ते के बारे में पता चला और पहली गेंद डालने में देरी हो गई।

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई में खेलने के लिए पूरे 1426 दिनों के बाद आए। उनको वापस देखकर दर्शक भी ख़ुशी से झूम उठे। कोरोना वायरस की वजह से कुछ नियम बने थे। घरेलू टीमों को खुद के मैदान पर खेलने का मौका नहीं मिल पाया था। इस वजह से माही भी लम्बे समय तक चेन्नई में खेलने के लिए नहीं आ पाये। अब एक बार फिर से उनकी वापसी हुई है। हर किसी की नज़रें चेन्नई सुपर किंग्स के ऊपर हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल के इस सीजन में अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेन्नई को पराजय का सामना करना पड़ा था। अब घरेलू मैदान पर खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स का खेल देखने लायक रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+