CSK vs KKR: शिवम दुबे और जडेजा ने पारी को संभाला, लड़खड़ाने के बाद चेन्नई का सम्मानजनक स्कोर

CSK vs KKR Match: चेन्नई सुपर किंग्स की खराब शुरुआत थी। बाद में दुबे और जडेजा ने स्थिति को संभाल लिया।

CSK vs KKR

CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स ने केकेआर के खिलाफ मुकाबले में सम्मानजनक स्कोर हासिल किया। खराब शुरुआत के बाद चेन्नई की पारी को दुबे और जडेजा ने संभाला। पहले बल्लेबाजी कर चेन्नई ने 6 विकेट पर 144 रनों का स्कोर बनाया। शिवम दुबे के बल्ले से नाबाद 48 रन आये।

टॉस जीतकर महेंद्र सिंह धोनी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन यह सही साबित नहीं हुआ। ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ 17 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। अजिंक्य रहाणे ने दो आकर्षक शॉट जड़े लेकिन 16 के निजी स्कोर पर वह भी चलते बने।

डेवोन कॉनवे ने टिककर खेलने का प्रयास किया और सफल भी हुए लेकिन सेट होने के बाद 30 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। रायडू 4 और मोईन अली 1 के स्कोर पर आउट हो गए और चेन्नई की आधी टीम 72 के निजी स्कोर पर ही आउट हो गई।

खराब स्थिति से टीम को शिवम दुबे और रविन्द्र जडेजा ने निकाला। दोनों ने मिलकर एक साझेदारी की। टीम को 100 से रनों से पार पहुंचाने के अलावा अहम अर्धशतकीय भागीदारी इन दोनों ने की। जडेजा 20 के निजी स्कोर पर आउट हो गए और दुबे 48 के स्कोर पर नाबाद लौटे। इस तरह चेन्नई ने 6 विकेट पर 144 रन बनाये। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारेन ने 2-2 विकेट झटके।

स्पिन विकेट पर चेन्नई के बल्लेबाज मात खा गए। दुबे नहीं टिकते तो शायद मामला और खराब हो सकता था। स्पिन पिच पर 144 रनों का स्कोर सम्मानजनक है और केकेआर को मुश्किल हो सकती है।

चेन्नई और केकेआर की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान) ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्णा

केकेआर: नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+