VIDEO: मैदान पर फूट-फूट कर रोए अंबाती रायडू, भीगी आंखों के साथ खिलाड़ियों को लगाया गले

CSK vs GT IPL 2023 final: अपना अंतिम आईपीएल मैच खेलने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज अंबाती रायडू मैच के बाद काफी भावुक हो गए।

Ambati Rayudu

IPL 2023, CSK vs GTAmbati Rayudu: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर 5वीं बार आईपीएल खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की। अंबाती रायडू ने भी इस मैच में चेन्नई की जीत में बल्ले से अहम योगदान निभाने का काम किया। मैच के बाद अंबाती रायडू काफी इमोशनल हो गए।

चेन्नई ने जीता मैच: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने कब्जे में किया। धोनी की कप्तानी में रिकॉर्ड पांचवां खिताब जीतकर चेन्नई की टीम ने अब मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है। इन दोनों ही टीम के नाम अब आईपीएल में 5-5 खिताब जीतने का रिक़ॉर्ड दर्ज हो गया है।

अंबाती रायडू हुए इमोशनल: फाइनल मुकाबले से पहले ही अंबाती रायडू ने यह ऐलान कर दिया था कि यह उनका आखिरी आईपीएल मैच होगा। इस मौके पर अंबाती रायडू काफी भावुक नजर आए। मैच जीतने के बाद अंबाती रायडू की आंखों से आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। अंबाती रायडू मैदान पर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और खिलाड़ियों को गले लगाते वक्त रोने लगे।

रायडू ने बदला खेल: अंबाती रायडू ने अपने अंतिम मैच में छोटी लेकिन टीम के लिए बेहद अहम पारी खेली। अंबाती रायडू ने 8 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 19 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। अंबाती रायडू की तेज पारी की बदौलत ही चेन्नई की टीम लक्ष्य तक पहुंचने में सफल रही। मैच के बाद रायडू और धोनी के बीच लंबी देर तक बातचीत भी हुई। बतौर प्लेयर रायडू ने अब तक छह बार आईपीएल का खिताब जीता है।

ऐसा रहा मैच: इस मैच में टॉस हारकर गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 214 रन बनाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। अंतिम दो गेंदों पर चेन्नई को जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी। ऐसे में रवींद्र जडेजा ने एक छक्का और एक चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+