IPL 2023 CSK Team Performance: जानिए कैसा रहा चेन्नई की टीम का 5वीं बार चैम्पियन बनने का सफर
IPL 2023: CSK Team Performance in Hindi: आईपीएल 2023 में कैसा रहा चेन्नई सुपर किंग्स का फाइनल जीतने का सफर, कौन रहे टीम के टॉप खिलाड़ी, कैसा रही बैटिंग और बॉलिंग

IPL 2023 CSK Team Performance: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग में दसवीं बार फाइनल मुकाबला खेलते हुए पांचवी बार इस ट्रॉफी को उठाने में कामयाबी हासिल की। यह एक असाधारण उपलब्धि है और महेंद्र सिंह धोनी सीएसके की गौरव गाथा के सूत्रधार है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में 16 मैच खेले, जिसमें 10 मैचों में उनको कामयाबी मिली, पांच मैचों में हार मिली और एक मैच का नतीजा नहीं निकला। उनका जीत और हार का अनुपात 2.0 रहा जो बढ़िया है। इसके अलावा उन्होंने 9.36 के रन रेट के साथ बैटिंग करते हुए 34.32 का औसत निकाला।
चेन्नई सुपर किंग्स का इस सीजन में हाईएस्ट स्कोर 235 रन रहा। फाइनल मैच से पहले सीएसके ने गेंदबाजी में 24.39 की औसत और 8.29 की इकोनामी रेट के साथ विकेट लिए। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस दौरान हर 17 गेंदों में 1 विकेट लिया।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स का फाइनल का सफर-
1. सीएसके की टीम ने इस सीजन का ओपनिंग मैच खेला, जहां अहमदाबाद में उन्हें गुजरात टाइटंस से 5 विकेट से हार मिली।
2. इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने अपने होम ग्राउंड में लखनऊ की टीम को 12 रनों से मात दी।
3. तीसरे मैच में चेन्नई की टीम ने वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया।
4. चौथे मुकाबले में अपने होम ग्राउंड पर सीएसके राजस्थान रॉयल्स के हाथों 3 रनों से हारी
5. इस मुकाबले में चेन्नई की टीम बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ 8 रनों से जीतने में कामयाब रही
6. चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके ने सनराइजर्स को 7 विकेट से हराया।
7. कोलकाता के ईडन गार्डन में चेन्नई सुपर किंग्स ने केकेआर को 49 रनों से हराया
8. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में ये टीम राजस्थान रॉयल्स से 32 रनों से हार गई।
9. अपने होम ग्राउंड पर यह टीम इस मैच में पंजाब किंग्स के हाथों 4 विकेट से हार गई
10. लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुए मुकाबले में बारिश के चलते कोई नतीजा नहीं निकला
11. अपने होम ग्राउंड पर चेन्नई की टीम ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया
12. होम ग्राउंड पर चेन्नई की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रनों से हराया
13. इस बार होम ग्राउंड में चेन्नई की टीम केकेआर के हाथों 6 विकेट से हार गई
14. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 77 रनों की जीत मिली
IPL 2023 नॉकआउट स्टेज में सीएसके का प्रदर्शन-
15. पहले क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीटी को 15 रनों से मात दी
16. फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराने में कामयाब की।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सीजन के टॉप खिलाड़ी-
डेवॉन कोन्वे ने बैटिंग में कमाल करते हुए 16 मैचों की 15 पारियों में 51.69 की औसत के साथ 672 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 140 कर रहा। रुतुराज गायकवाड ने 16 मैचों की 15 पारियों में 42.14 की औसत के साथ 590 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 147.50। शिवम दुबे ने 16 मैचों में 38 के औसत के साथ 418 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 158.33 रहा।
गेंदबाजी में तुषार देशपांडे ने अनकैप्ड प्लेयर होने के बावजूद 16 मैचों में 21 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने 16 मैचों में 20 विकेट लिए। मथीशा पथिराना सीजन की खोज साबित हुए जिन्होंने 12 मैचों में 19 विकेट हासिल किए। दीपक चाहर ने भी 10 मैचों में 13 विकेट लेकर बढ़िया प्रदर्शन किया।












Click it and Unblock the Notifications