DC vs GT: 'भाई साईं बाबा से अच्छा हनुमान चालीसा का पाठ कर लेता', पृथ्वी शॉ पर फूटा फैंस का गुस्सा

Delhi Capitals vs Gujarat Titans, Prithvi Shaw Troll: दिल्ली कैपिटल्स के युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एक बार फिर रन बनाने में नाकाम रहे। गुजरात के खिलाफ वह बेहद खराब शॉट खेलकर आउट हुए।

ipl 2023

DC vs GT, 7th Match, Indian Premier League 2023: दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। पिछले कई सीजन से वह दिल्ली को शुरुआती ओवरों में धमाकेदार शुरुआत दिलाते रहे हैं। आईपीएल का 16वां सीजन अब तक पृथ्वी के नाम नहीं रहा है। शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में वह बल्ले से अपना जौहर दिखाने में नाकाम रहे, जिसका खामियाजा दिल्ली की टीम को भुगतना पड़ रहा है।

पृथ्वी शॉ का नहीं चला बल्ला

दिल्ली इस सीजन आईपीएल का अपना दूसरा मैच घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में खेल रही है। गुजरात के खिलाफ इस मुकाबले में दिल्ली की शुरुआत खराब रही। टीम के टॉप चार बल्लेबाज रन बनाने में नाकाम रहे। पृथ्वी शॉ एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। मोहम्मद शमी की गेंद पर पृथ्वी शॉ हवा में शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे। पृथ्वी पांच गेंद पर सात रन बनाने में सफल रहे।

सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे हैं ट्रोल

पृथ्वी शॉ की खराब बल्लेबाजी के लिए सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि भाई साईं बाबा से अच्छा हनुमान चालीसा का पाठ कर लेता। दरअसल, भारतीय टीम में नहीं चुने जाने के बाद पृथ्वी शॉ ने साईं बाबा की तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था। जिसके बाद फैंस ने उनका जमकर सपोर्ट किया था। लेकिन उनके फ्लॉप प्रदर्शन के बाद फैंस लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

दिल्ली के बल्लेबाजों ने किया निराश

पहले मुकाबले में दिल्ली की हार के पीछे खराब बल्लेबाजी एक बड़ी वजह थी। गुजरात के खिलाफ भी दिल्ली के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। कप्तान डेविड वॉर्नर ने पिछले मुकाबले में अर्धशतक जड़ा था। लेकिन इस मैच में वॉर्नर 32 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हो गए। मिचेल मार्श भी सिर्फ चार रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। लखनऊ के खिलाफ भी मार्श अपना खाता नहीं खोल सके थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+