IPL 2023: 2008 से लेकर 2023 तक इन टीमों ने जीती है ट्रॉफी, मुंबई-चेन्नई का रहा है दबदबा

ipl winner list 2008 to 2023: आईपीएल 2023 में चेन्नई और गुजरात दोनों ने ही अपने प्रदर्शन से सबको खासा प्रभावित किया है। चेन्नई ने पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया।

ipl winner list 2008 to 202

ipl winner list 2008 to 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से मात दे दी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। चेन्नई के अलावा सिर्फ मुंबई इंडियंस की टीम पांच बार आईपीएल खिताब जीतने में सफल रही है।

चेन्नई जीता 2023 का खिताब: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमाने का काम किया है। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए। बारिश के कारण 12.10 पर मैच दोबारा शुरू हुआ। डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। जिसे आखिरी ओवर में चेन्नई ने हासिल कर लिया।

राजस्थान रॉयल्स ने जीता था पहला सीजन: राजस्थान रॉयल्स आईपीएल इतिहास का पहला खिताब जीतने वाली टीम है। साल 2008 में दिग्गज लेग स्पिन शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर फाइनल जीता था।

डेक्कन चार्जर्स ने जीता दूसरा सीजन: डेक्कन चार्जर्स जो अब सनराइजर्स हैदराबाद ने दूसरे सीजन में खिताब अपने नाम किया था। आईपीएल 2009 में हैदराबाद ने फाइनल में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

2010 में चेन्नई ने जीता था पहला खिताब: आईपीएल की सबसे मजबूत टीम माने जाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2010 में अपना पहला खिताब जीता था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने फाइनल में मुंबई को 22 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। सचिन तेंदुलकर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे।

लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन: धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2010 के बाद लगातार दूसरे सीजन भी ट्रॉफी जीतने में सफल रही थी। 2011 के फाइनल में चेन्नई ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर यह खिताब अपने नाम किया था।

केकेआर ने दिखाया दम: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2012 में आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम किया था। गौतम गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने फाइनल में चेन्नई को हराकर ट्रॉफी जीता था।

2013 में मुंबई चैंपियन: पांच बार की चैंपियन मुंबई ने अपना पहला खिताब साल 2013 में जीता था। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में हराकर ट्रॉफी अपने नाम किया था।

केकेआर ने फिर मारी बाजी: आईपीएल 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को तीन विकेट से हराकर अपना दूसरा खिताब जीता था। इस सीजन भी टीम की कप्तानी गौतम गंभीर कर रहे थे।

मुंबई ने जीता दूसरा खिताब: आईपीएल 2015 में मुंबई इंडियंस की टीम दूसरी बार चैंपियन बनी। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने फिर से फाइनल में चेन्नई को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

हैदराबाद पहली बार चैंपियन: सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वॉर्नर के नेतृत्व में साल 2016 में पहली बार खिताब अपने नाम किया। हैदराबाद ने फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर ट्रॉफी जीती थी।

तीसरी बार मुंबई चैंपियन: आईपीएल 2017 में मुंबई इंडियंस की टीम ने तीसरी बार चैंपियन बनने में सफलता हासिल की। राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को एक रन से हराकर मुंबई ने फाइनल मुकाबला जीत लिया था।

चेन्नई ने जीता खिताब: चेन्नई सुपर किंग्स ने दो साल के बैन के बाद साल 2018 में वापसी की और फिर से चैंपियन बनी। धोनी की कप्तानी में टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर मैच जीता था।

चौथी बार मुंबई ने मारी बाजी: आईपीएल 2019 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स को एक रन से हराकर फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

पांचवीं बार रोहित ने जीता खिताब: साल 2020 भी मुंबई इंडियंस के नाम रहा। मुंबई ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

चेन्नई ने चौथी बार जीता खिताब: आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स ने चौथी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल की। टीम ने फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराकर जीत हासिल की।

गुजरात बनी चैंपियन: साल 2022 में गुजरात और राजस्थान के बीच फाइनल मैच खेला गया। फाइनल में गुजरात ने राजस्थान को सात विकेट से हराकर ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+