IPL 2023: आईपीएल में रहा है चेन्नई सुपर किंग्स का राज, जानें शेड्यूल, टीम और सभी जानकारी

IPL 2023 Chennai Super King full schedule: चेन्नई की टीम में इस बार इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की एंट्री हुई है। स्टोक्स के आने से टीम की बल्लेबाजी पहले से मजबूत दिखाई पड़ रही है।

Chennai Super Kings

IPL 2023 Chennai Super King full schedule: 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के मैच के साथ आईपीएल 2023 का आगाज होने जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की कमान एक बार मेहेंद्र सिंह धोनी के हाथों में होगी। धोनी की कप्तानी में चेन्नई की कोशिश पांचवीं बार आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाने की होगी। पिछले सीजन शुरुआती मुकाबलों में रवींद्र जडेजा ने टीम की कप्तानी की और इस दौरान सीएसके का प्रदर्शन काफी खराब रहा।

धोनी ने 4 बार बनाया है टीम को चैंपियन

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमाया है। चेन्नई सुपर किंग्स पहले सीजन से लेकर अब तक लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। धोनी ने आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच में किसी एक टीम को लीड किया है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने 120 रन से भी कम स्कोर का बचाव कर चुका है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम ने हर सीजन के साथ कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं। कप्तान के अलावा सीएसके के इस जबरदस्त प्रदर्शन में उनके खिलाड़ियों का भी बड़ा योगदान रहा है।

आईपीएल से पहले जानें सीएसके का शेड्यूल

31 मार्च, 2023 - गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, अहमदाबाद (शाम 7:30 बजे)
3 अप्रैल, 2023 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई (शाम 7:30 बजे)
8 अप्रैल, 2023 - मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई (शाम 7:30)
12 अप्रैल, 2023 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई (शाम 7:30 बजे)
17 अप्रैल, 2023- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, बेंगलुरु (शाम साढ़े सात बजे)
21 अप्रैल, 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई (शाम 7:30 बजे)
23 अप्रैल, 2023- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता (शाम 7:30)
27 अप्रैल, 2023- राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, जयपुर (शाम साढ़े सात बजे)
30 अप्रैल, 2023 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, चेन्नई (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)
4 मई, 2023 - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)
6 मई, 2023 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, चेन्नई (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)
10 मई, 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई (शाम साढ़े सात बजे)
14 मई, 2023- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई (शाम साढ़े सात बजे)
20 मई, 2023- दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)

आईपीएल 2023 के लिए ऐसी है धोनी की टीम

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम- एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रीटोरियस, मिशेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश ठीकशाना, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शेख रशीद, निशांत सिंधु, काइल जैमीसन, अजय मंडल, भगत वर्मा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+