CSK ने खोली पहली देश के बाहर पहली Super Kings Academy, जानिए क्या है खासियत, किसे मिली इसकी जिम्मेदारी
यह भारत के बाद पहली सुपरकिंग्स अकादमी होगी जो इंग्लैंड में रन होने के लिए तैयार है। इसकी जिम्मेदारी भारत के पूर्व क्रिकेटर दास गुप्ता को दी गई है। आइए जानते हैं इसकी खासियत क्या है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी ओवरसीज अकादमी की घोषणा कर दी है जो इंग्लैंड में चलने के लिए तैयार है। इस अकादमी के साथ सुपर किंग्स अकादमी ने भारत से बाहर अपने पैर फैला लिए हैं और बर्कशायर उनकी पहली फोरन जगह है।
बर्कशायर में चेन्नई सुपर किंग्स की अकादमी भारत के पूर्व क्रिकेटर दीप दासगुप्ता के द्वारा मॉनिटर की जाएगी। यह अकादमी क्रॉसफील्ड स्कूल में होगी जिसमें छह आउटडोर पिच, छह एस्ट्रो पिच, छह इंडोर पिच और एक जिम होगा। लड़के और लड़कियों के लिए कोचिंग क्लास इसी साल जून में शुरू हो जाएंगी।
बर्कशायर में सुपर किंग्स अकादमी के बारे में बात करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ के एस विश्वनाथन ने बताया, "हम यूनाइटेड किंगडम में सुपरकिंग्स अकादमी को लेकर काफी उत्साहित हैं। पिछले कुछ सालों में क्रिकेट के आगे भौगोलिक सीमाएं काफी सिमट गई हैं। जब हमने पिछले साल सुपर किंग्स अकादमी को शुरू किया था तो हम केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में भी इसको ले जाना चाहते थे। हम खुश हैं कि इस दिशा में पहला कदम बढ़ा दिया है।
"सुपर किंग्स अकादमी वर्ल्ड क्लास सुविधाओं और एक्सपर्ट कोचिंग के लिए जानी जाती है। बर्कशायर में भी ऐसे ही अकादमी होगी। मुझे विश्वास है की बर्कशायर में इस अकादमी को भरोसेमंद हाथों में दिया गया है।"
सीईओ ने आगे कहा कि, चेन्नई सुपर किंग्स एक ग्लोबल फ्रेंचाइजी है और हम भारत के बाहर इसको फैलाने में काफी खुश हैं और उम्मीद है कि यह और भी तरक्की करती रहेगी।
बर्कशायर में अकादमी की देखरेख करने की जिम्मेदारी संभालने वाले दीप दासगुप्ता ने कहा कि, यह मेरे लिए सम्मान और गौरव की बात है कि मैं भारत के बाहर पहली सुपर किंग्स अकादमी का हिस्सा हूं और सुपरकिंग्स मैनेजमेंट को मेरे ऊपर दिखाए गए भरोसे के लिए धन्यवाद देता हूं।
Super Kings Academy की खासियत- बर्कशायर में सुपर किंग्स एकेडमी एक हाई परफॉर्मेंस अकादमी होगी जिसमें क्रिकेट स्किल पर काफी ध्यान दिया जाएगा। साथ ही स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग पर भी काम होगा जबकि पोषण और मानसिक मजबूती पर भी ध्यान दिया जाएगा।
आईपीएल 2023 में कमेंट्री कर रहे दासगुप्ता ने कहा कि, मैं हमेशा भारत के लिए खेलने के अपने अनुभव के बारे में बताने को लेकर काफी जुनूनी रहा हूं। मैंने आईपीएल टीम में भी कोचिंग की है, भारत की इमर्जिंग टीम भी कोचिंग की है और बंगाल के साथ भी मैंने कोचिंग की है। अब मैं युवा लड़की और लड़कियों के लिए कमेंट्री बॉक्स से अपने अनुभव को शेयर करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications