IPL 2023: कप्तान बदलते गए लेकिन प्रदर्शन नहीं बदला, पंजाब किंग्स को 9 साल में मिले इतने कैप्टन
पंजाब किंग्स ने काफी कप्तान बदले हैं लेकिन उसका भी कोई असर नहीं देखने को मिला। टीम एक बार फिर आईपीएल के प्लेऑफ़ से बाहर हो गई।

Punjab Kings Captains and Performance: हर तरह का प्रयास और रणनीति के बाद भी पंजाब किंग्स के प्रदर्शन में सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। पंजाब किंग्स इस बार भी प्लेऑफ़ की रेस से बाहर हो गई। लगातार 9 साल से ऐसा हो रहा है। इस बार पंजाब के पास मौका था लेकिन इसे गंवा दिया और एक बार फिर से टॉप चार से बाहर अभियान समाप्त हुआ।
प्रदर्शन में सुधार के लिए पंजाब किंग्स ने समय समय पर लीडरशिप में बदलाव किया है। इसका भी खास फर्क नहीं हुआ। साल 2014 के आईपीएल में पंजाब ने टॉप चार में जगह बनाते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था। वहां हारने के बाद अब तक यह टीम टॉप चार में नहीं आ पाई।
पिछले 9 सालों में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन
2015- आठवें स्थान पर अभियान समाप्त
2016- आठवें स्थान पर अभियान समाप्त
2017- पांचवें स्थान पर अभियान समाप्त
2018- सातवें स्थान पर अभियान समाप्त
2019- छठे स्थान पर अभियान समाप्त
2020- छठे स्थान पर अभियान समाप्त
2021- छठे स्थान पर अभियान समाप्त
2022- छठे स्थान पर अभियान समाप्त
2023- आठवें स्थान पर अभियान समाप्त
पंजाब किंग्स ने पिछले 9 सालों में इतना कप्तान देखे हैं
पंजाब किंग्स ने हर बार हारने के बाद रणनीति में बदलाव करने के लिए खिलाड़ियों का कप्तान को बदलने का निर्णय लिया लेकिन इसका भी कोई खास फायदा देखने को नहीं मिला। साल 2015 में वीरेंदर सहवाग को कप्तानी सौंपी गई थी। इसके बाद लगातार यह सिलसिला चलता रहा। बाद में डेविड मिलर, मुरली विजय, ग्लेन मैक्सवेल, आर अश्विन, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, शिखर धवन और सैम करन ने कप्तानी की। इनमें कुछ कप्तान 1-2 मैचों के लिए मुख्य कप्तान की अनुपस्थिति में बने।
अब आगे क्या होगा?
पंजाब किंग्स ने खिलाड़ियों में काफी इन्वेस्ट किया है। ऐसे में अगले साल टीम में बदलाव की संभावना कम ही दिख रही है। व्यक्तिगत रूप से शिखर धवन का बल्ला चला है। धवन ने लीडरशिप में भी वह दमखम दिखाया है। हालांकि टीम को एकजुट होकर खेलने की सीख मिलनी चाहिए। अगले साल बदलाव कम ही होते दिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications