IPL 2023: रोहित शर्मा के रन आने से कप्तानी होगी आसान, पूर्व भारतीय कोच की बड़ी प्रतिक्रिया

मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है। कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से भी रन नहीं आ रहे हैं। आने वाले मैच काफी अहम होंगे।

Rohit Sharma

IPL 2023, Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन आईपीएल के इस सीजन में ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। हालांकि टीम पांच मुकाबले जीतकर प्लेऑफ़ की दौड़ में बनी हुई है। कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चल पा रहा है। वह लगातार फ्लॉप होते जा रहे हैं। रोहित को कई तरह की सलाह भी मिलती रहती है।

इस बीच रवि शास्त्री ने भी एक अहम प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ESPNCricinfo पर बातचीत में कहा कि कप्तान के रूप में आपका प्रदर्शन आना अहम होता है। जब आप स्कोर करते हैं तो कप्तानी करना आसान हो जाता है। फील्डिंग में आपकी बॉडी लेंगवेज ही बदल जाती है। एक अलग ऊर्जा दिखाई देती है।

शास्त्री ने आगे कहा कि अगर आपके रन नहीं आते, तो सब चीजें उल्टी दिशा में जाती है, फिर चाहे वह आप कोई भी हो। रवि शास्त्री के अनुसार रोहित शर्मा के बल्ले से रन आने जरूरी हैं। मुंबई इंडियंस के बेहतर प्रदर्शन के लिए उनका बल्ला चलना चाहिए।

गौरतलब है कि इस सीजन रोहित अपनी फॉर्म के लिए संघर्ष करते हुए नज़र आये हैं। उनके बल्ले से रन देखने को नहीं मिले हैं। वह दस मैचों में महज 184 रन ही अपने खाते में शामिल कर पाये हैं। मुंबई इंडियंस को इन दस मैचों में 5 जीत और 5 हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में कहा जा सकता है कि टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ा है।

पूर्व भारतीय कोच ने यह भी कहा कि टीम के खराब प्रदर्शन के लिए सिर्फ रोहित ही नहीं अन्य खिलाड़ी भी जिम्मेदार हैं। यह एक अनुभवी टीम है। उन्होंने कहा कि कप्तान के रूप में रोहित शर्मा के सामने दोहरी चुनौती है। टीम को मोटिवेट करने और कॉम्बिनेशन बनाने का काम भी उनका है।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने दो मैचों में 200 से ज्यादा का स्कोर चेज किया था लेकिन चेन्नई के खिलाफ चेपॉक में पराजित हो गई। मुंबई इंडियंस का प्रयास रहेगा कि आने वाले मैचों में जीत दर्ज करते हुए अगले चरण की दौड़ में खुद को मजबूती प्रदान करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+