गुजरात टाइटंस के सामने बड़ी चुनौती, IPL में पहली बार जीतकर सिर्फ एक टीम ही अगली बार डिफेंड कर पाई है टाइटल

IPL 2023 Gujarat Titnas: आईपीएल के इतिहास में अभी तक सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है जब पहली बार खिताब जीतने वाली कोई टीम उससे अगले सीजन में भी विजेता बनकर उभरी हो। क्या गुजरात टाइटंस की टीम इस कारनामे को दोहरा पाएगी?

 Gujarat Titans

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और मुंबई इंडियंस (GT vs MI) का मुकाबला है जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दूसरे क्वालीफायर के तौर पर होने जा रहा है। जाहिर है यह किसी एक टीम के लिए अंतिम मैच है और जीतने वाली टीम संडे को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इसी मैदान पर खिताबी जंग का हिस्सा होगी।

टाइटंस के सामने एक बड़ी चुनौती यह है कि वे डिफेंडिंग चैंपियन है और आईपीएल में ऐसी टीमों का इतिहास उनके अगले सीजन के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा। अभी तक पूरे आईपीएल में 15 फाइनल मैच हुए हैं और इस दौरान दो ही टीमों ने अपने खिताब की रक्षा करने में कामयाबी हासिल की है।

यह चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें हैं। लेकिन देखने वाली बात यह है कि पहली बार खिताब जीतने वाली टीम अगली बार केवल एक बार ही अपने टाइटल को डिफेंड कर पाई है। गुजरात टाइटंस ने भी पिछले सीजन में पहली बार आईपीएल खिताब जीता था और वह इस बार अपने खिताब को डिफेंड कर पाते हैं या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।

अभी तक केवल चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने हीं पहली बार आईपीएल जीतने के बाद दूसरी बार में भी अपने खिताब को जीत लिया था। यह कारनामा सीएसके ने 2011 में किया था। 2010 में वह पहली बार आईपीएल के चैंपियन बने थे और उन्होंने मुंबई में मुंबई इंडियंस को मात दी थी।

इसके अगले सीजन में 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स ने चेन्नई के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराते हुए दूसरी बार खिताब जीता था। इसके अलावा कोई भी टीम अभी तक पहली बार खिताब जीतकर अगले सीजन को नहीं जीत पाई है।

मुंबई इंडियंस ने भी 2013 में पहली बार आईपीएल का खिताब जीता लेकिन उससे अगली बार कोलकाता नाइट राइडर्स विजेता साबित हुई थी। ऐसे में गुजरात टाइटंस को चेन्नई सुपर किंग्स वाला इतिहास दोहराना होगा। उनके सामने मुश्किल चुनौती जरूर है लेकिन जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने किया है, उससे ऊंची उम्मीदें हैं। साथ ही उनके होम ग्राउंड पर खेलने का फायदा उन्हें मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+