IPL 2023 Best Moments: इन बेस्ट मोमेंट्स को यादों में छोड़कर आईपीएल के एक और शानदार सीजन ने ली विदा

IPL Best Moments Photo and Video: आईपीएल 2023 के इन खूबसूरत लम्हों में इस सीजन की यादें छुपी है। आइए जानते हैं कि यह सीजन अपने साथ किन-किन बेस्ट मोमेंट्स को लेकर जा रहा है।

IPL 2023 Best moments in Hindi

IPL 2023 Best Moments in Hindi: आईपीएल 2023 का सीजन 29 मई की रात चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने के साथ समाप्त हो गया है। गुजरात टाइटंस की टीम इस बार रनर-अप रही। तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस की टीम रही और चौथे नंबर पर लखनऊ सुपर्जायंट्स रहे।

आईपीएल के हर सीजन में कुछ ना कुछ खूबसूरत पल बन जाते हैं जिनके लिए सीजन याद रह जाता है। इस सीजन में भी पूरे 74 मैच हुए, जिसके बेस्ट पल हम आपको यहां बताने जा रहे हैं-

1. रिंकू सिंह के वो पांच छक्के-

रिंकू सिंह ने इस सीजन के एक मैच में जिस तरह से पासा पलटा, वह लंबे समय तक याद रहेगा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंतिम ओवर में 29 रन चाहिए थे और रिंकू ने यश दयाल की 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई। आईपीएल में ऐसी धुनाई बड़ी विरली है और रिंकू सिंह का नाम इस मामले में बहुत लंबे समय तक लिया जाएगा।

2. धोनी से ऑटोग्राफ लेने आए सुनील गावस्कर-

आईपीएल 2023 में 14 मई को एम ए चिदंबरम स्टेडियम में हुए अंतिम लीग मुकाबले के बाद कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर सीएसके के कप्तान धोनी के पास पहुंच गए और उनसे ऑटोग्राफ लिया, वह भी अपनी शर्ट पर। ये आईपीएल का बड़ा ही प्यारा मोमेंट था। गावस्कर का कहना था कि शायद धोनी इस मैदान पर अपना अंतिम मैच खेल रहे हैं, इसलिए मैं यह मौका मिस नहीं करना चाहता था। यह इमोशनल मोमेंट था।

हालांकि सीएसके की टीम बाद में प्लेऑफ में पहुंची और वहां भी धोनी ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में मैच खेला है। धोनी शायद अगले सीजन में भी एक और आखिरी बार सीएसके के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।

3. डेविड वार्नर ने जडेजा को बल्ला तलवार की तरह चलाकर दिखाया-

ऐसे ही दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए एक मुकाबले में डेविड वॉर्नर ने रवींद्र जडेजा को उन्हीं के अंदाज में तलवारबाजी करके दिखाई । यह सब मजाक में हुआ। वार्नर रन के लिए भाग रहे थे और गेंद जडेजा के हाथ में थी। जडेजा ने उन्हें रन आउट करने की धमकी दी और वार्नर ने जडेजा को उन्हीं के स्टाइल में बल्ला भांज कर दिखाया।

4. चेन्नई सुपर किंग्स के खिताब की वो दो गेंद-

आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में सीएसके की टीम को अंतिम 2 गेंद पर जीत के लिए 10 रनों की दरकार थी, जिसमें रवींद्र जडेजा ने पहले छक्का और फिर चौका लगाकर येलो आर्मी को अविश्वसनीय जीत दिला दी। स्टैंड में जडेजा की विधायक पत्नी रविबा भी मैच देख रही थी। वे इस पल अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाई और मैदान में आकर पति को गले लगा लिया। इसके बाद धोनी ने भी भावुक होकर आंखों में आंसू लिए जडेजा को गले लगा लिया।

5. अरिजीत सिंह का धोनी के पैर छूना-

ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले सिंगर अरिजीत सिंह ने जब धोनी के पैर छुए तो वह भी एक काफी भावुक पल था। एक खिलाड़ी को इस तरह से फादर फिगर के तौर पर बहुत ही कम देखा जाता है। खिलाड़ी को अपने हीरो, अपने मेंटर अपने, सुपर स्टार के तौर पर लोग ज्यादा देखते हैं, लेकिन धोनी में लोग अपने बड़े भाई और फादर फिगर की झलक पाते हैं।

6. हर स्टेडियम में धोनी को मिला बेशुमार प्यार-

इंडियन प्रीमियर लीग में धोनी का अंतिम सीजन मानकर बहुत दूर-दूर से फैंस अपने चहेते कप्तान को देखने के लिए स्टेडियम में आए और धोनी-धोनी के नारे लगे। चाहे किसी भी टीम के साथ चेन्नई सुपर किंग्स का मैच किसी भी मैदान पर हो रहा हो, धोनी को लेकर दर्शकों के प्यार में कोई कमी नहीं आई। फाइनल मुकाबले में भी बारिश के दौरान धोनी को देखने के लिए सीएसके के फैंस ने 28 मई की रात स्टेशन पर गुजारी और अगले दिन फिर से नई ऊर्जा के साथ धोनी और चेन्नई के लिए चीयर्स करने के लिए मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+