IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी हुआ बाहर
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अब तक प्रभावशाली क्रिकेट का प्रदर्शन किया है। धोनी की कप्तानी का एक बार फिर जादू चला है। बेन स्टोक्स ज्यादा नहीं खेल पाये हैं।

IPL 2023, Ben Stokes not fit: चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अब तक धाकड़ खेल का प्रदर्शन किया है। पिछले मैच में चेन्नई ने हैदराबाद को हराया था। इस बीच टीम के लिए एक मुसीबत भी आई है। हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स का एक दिग्गज खिलाड़ी चोट की वजह से कुछ दिन बाहर रहेगा।
चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक बेन स्टोक्स चोट की वजह से एक सप्ताह तक बाहर रहेंगे। मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने यह जानकारी दी है। बेन स्टोक्स इस सीजन चेन्नई के लिए अब तक यदा मैचों में शिरकत नहीं कर पाए हैं। चेन्नई के लिए उनका बाहर होना बड़ा झटका है।
स्टोक्स इस सीजन चेन्नई के लिए अब तक सिर्फ दो मैचों में खेल पाए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में पंजे की चोट के कारण वह बाहर हो गई थी। आईपीएल से पहले ईसीबी ने खिलाड़ियों की चोट और वर्कलोड मैनेज करने का निर्णय लिया था। छोटी चोट पर भी पूरी तरह ध्यान दिया जा रहा है।
फ्लेमिंग ने कहा कि कल बेन स्टोक्स को हल्की चोट लगी है इस वजह से वह एक सप्ताह के लिए बाहर हो गए हैं। यह एक चुनौती है लेकिन टीम अच्छा खेल रही है। फ्लेमिंग ने कहा कि उनका फिट होना पहली चीज है, इसके बाद प्लेइंग इलेवन में माथा-पच्ची को देखा जाएगा। आईपीएल में ऐसा ही होता है।
चेन्नई के कोच ने कहा कि हमारी प्राथमिकता बेन स्टोक्स को फिट रखना है। इस समय वह पूरी तरह तैयार नहीं हैं। जैसे ही वह फिट हो जाएँगे, हम अगले प्रोसेस के बारे में सोचेंगे। इसके अलावा फ्लेमिंग ने धोनी के घुटने की चोट को लेकर भी अपडेट दिया और कहा कि वह अपनी चोट को मैनेज कर रहे हैं।
Catching Feelings for this Keeper! 🧤pic.twitter.com/n9NqQWnNY9
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 22, 2023
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम
ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोईन अली, रविन्द्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), माहीश तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह, मथीशा, पथिराना, अम्बाती रायडू, ड्वेन प्रिटोरियस, शुभ्रांशु सेनापति, शेख रशीद, राजवर्धन हैंगरगेकर, मिचेल सैंटनर, अजय जाधव, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, भगत वर्मा, निशांत सिंधू।












Click it and Unblock the Notifications