Naveen-ul-Haq :'तेरे पैदा होने से पहले मैंने शतक ठोंका है', जानिए नवीन उल हक से ये किसने कहा और क्यों?

RCB VS LSG: अफगानिस्‍तान के खिलाड़ी नवीन उल हक पहली बार आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 50 लाख रुपये के बेस प्राइज में खरीदा था।

 Naveen-ul-Haq

Naveen ul Haq and Shahid Afridi: लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है लेकिन इसकी वजह खेल नहीं बल्कि मैदान पर आरसीबी के स्टार प्लेयर विराट कोहली और लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर गौतम गंभीर के बीच का झगड़ा है। दोनों ने जिस तरह से एक दूसरे से मैदान पर बात की उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी।

नवीन उल हक के कारण हुआ पंगा

हालांकि इन दोनों के झगड़े की वजह अफगानी क्रिकेटर नवीन उल हक हैं। जिनकी वजह से क्रिकेट के ये दो दिगग्ज आपस में भिड़ गए। वैसे इस झगड़े के कारण नवीन उल हक सोशल मीडिया पर चर्चित हो गए हैं और कोहली और गंभीर के फैंस उन्हें जी भर के ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि इनके कारण दो सीनियर प्लेयर्स भिड़ गए।

अफरीदी से भी हुआ था नवीन का पंगा

खैर नवीन उल हक इससे पहले भी किसी सीनियर खिलाड़ी के गुस्से का शिकार हो चुके हैं और उसकी वजह से वो लोगों के निशाने पर आ चुके हैं। ये बात है साल 2020 के श्रीलंका प्रीमियर लीग की, जब मैदान पर नवीन उल हक और पाकिस्तानी दिग्गज शाहिद अफरीदी के बीच पंगा हो गया था। दरअसल इस मैच में मोहम्मद आमिर और नवीन के बीच मैच में झगड़ा हो गया था क्योंकि आमिर ने नवीन की गेंद पर चौका मारा था और इसके बाद आमिर ने नवीन को कुछ कहा था।

'तेरे पैदा होने से पहले मैंने शतक ठोंका है'

मैच के बाद शाहिद अफरीदी मैदान पर आए और उन्होंने नवीन से कुछ कहा था, जिस पर नवीन उल हक ने उनका हाथ झटक दिया था। जिस पर अफरीदी ने उनसे कहा कि ' बेटा तेरे पैदा होने से पहले मैंने इंटरनेशनल मैच में शतक ठोंका है'। ये मसला अफरीदी ने ट्वीटर पर भी खींचा था।

'मेरे कई अफगानी क्रिकेटर दोस्त...'

उन्होंने झगड़े का वीडियो री ट्वीट करते हुए नवीन उल हक को वरिष्ठ खिलाड़ियों से तमीज से बात करने और मैदान पर शांत रहने की सलाह दी थी और कहा था कि 'मेरे कई अफगानी क्रिकेटर दोस्त रहे हैं, कृपया शांति से काम लें और दूसरों का सम्मान करें।'

'इज्‍जत दो, इज्‍जत लो' हैश टैग

जिसका जवाब नवीन उल हक ने दिया था कि 'मैं सलाह लेने और सम्मान के लिए हमेशा तैयार था, हूं और आगे भी रहूंगा, ये एक जेंटलमैन का गेम है लेकिन अगर कोई सामने से ये आकर कहे कि आप हमारे पैरों के नीचे हों तो ये बर्दाश्त नहीं कर सकता क्योंकि ये तो आप मुझे नहीं मेरे वतन के लिए बोल रहे हो कोई भी इंसान अपने देश के लिए नहीं सुन सकता है और इसलिए मैं ऐसे लोगों का विरोध करूंगा और आगे भी करता ही रहूंगा।' नवीन ने अपनी बात ट्वीट करते वक्त 'इज्‍जत दो, इज्‍जत लो' हैश टैग यूज किया था, जो कि काफी दिनों तक चर्चा में रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+