IPL 2023 नीलामी में अपने खास ऑलराउंडर को रिलीज कर सकती है दिल्ली कैपिटल्स की टीम
इस बार की आईपीएल नीलामी (IPL Auction 2023) छोटी होगी। 10 टीमों को इससे पहले अपने द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी होगी। पता चला है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को रिलीज कर सकती है ताकि वह फिर से इस खिलाड़ी को अगली नीलामी में कम कीमत पर खरीद सके।

शार्दुल को 10.75 करोड़ रुपये की मोटी देकर खरीदा गया था जो उनके प्रदर्शन से मैच नहीं खाती। वे इस समय टी0 वर्ल्ड कप स्क्वॉड के रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं और ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं।
पिछले सीजन में, वह 14 मैचों में दिखाई दिए और केवल 120 रन ही बना सके। 15 विकेट लेने के बावजूद 31 वर्षीय खिलाड़ी का इकॉनमी रेट 10 के करीब था और उनका बॉलिंग औसत 31.5 था। वह अपनी पिछली टीम, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बढ़िया खिलाड़ी रहे, लेकिन कैपिटल्स के साथ उनका पहला सीजन औसत से थोड़ा कम था।
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, ठाकुर के रिलीज होने की संभावना अधिक है, और विकेटकीपर-बल्लेबाज केएस भरत, बल्लेबाज मनदीप सिंह को भी रिलीज किया जा सकता है।
देश के टॉप विकेटकीपरों में से एक आंध्र के केएस भरत शुरुआती प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए क्योंकि कप्तान ऋषभ पंत विकेटकीपिंग कर रहे थे। दूसरी ओर, मंदीप ने तीन मैचों में केवल 18 रन बनाकर अपने मौके को ज्यादा अच्छे तरीके से नहीं भुनाया।
टीमों को उन खिलाड़ियों के बारे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को 15 नवंबर तक बताना होगा जिनको वे रिलीज करना चाहते हैं। इस बार की नीलामी 16 दिसंबर को बेंगलुरु या इस्तांबुल में होने की संभावना है।
पिछली बार मेगा नीलामी देखने को मिली थी। दो नई टीमों का गठन हुआ था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले कुछ समय से अच्छा करने के बावजूद खिताब नहीं जीत पाई थी। वे इस बार और बेहतर रणनीति के साथ मैदान में उतरना चाहेंगे। फिलहाल आईपीएल चैम्पियन गुजरात टाइटंस की टीम है जिसकी कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है।












Click it and Unblock the Notifications