IPL Auction 2023: अमित मिश्रा इस बार नीलामी में हैं सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, जानिए विदेशी खिलाड़ियों का हाल

आईपीएल 2023 के लिए नीलामी का मंच 23 दिसंबर को कोच्चि में सजेगा। 407 खिलाड़ियों की कुल बोली लगेगी।

अमित मिश्रा (उम्र 40)

अमित मिश्रा (उम्र 40)

भारतीय टीम के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा 2008 से ही आईपीएल का लगातार हिस्सा रहे हैं, लेकिन 2019 के बाद उन्हें किसी टीम ने खरीदा नहीं था, जिसके बाद दो सीजन में अमित मिश्रा गायब रहे, लेकिन अब 40 साल की उम्र में वो फिर नीलामी का हिस्सा होंगे और उन्हें पूरा भरोसा है कि उन्हें कोई न कोई फ्रेंचाइजी जरूर खरीदेगी। 2008 से अमित मिश्रा हैदराबाद और दिल्ली की टीम से ही खेले हैं। अमित मिश्रा को आईपीएल के 2022 सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया था। अब उन्होंने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके अपनी दावेदारी ठोक दी है।

मोहम्मद नबी (उम्र 37)

मोहम्मद नबी (उम्र 37)

अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ बेंच पर एक सीजन बिताने के बाद मोहम्मद नबी फिर से नीलामी में वापिस आ गए हैं। 37 साल के मोहम्मद नबी ने इसी साल अफगानिस्तान की कप्तानी छोड़ी थी। वो आईपीएल में साल 2017 में जुड़े थे और तब से वो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले हैं। उन्होंने आईपीएल के 17 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 180 रन बनाए हैं और 13 विकेट लिए हैं। नबी ने खुद को 1 करोड़ रुपये के बेस मूल्य के साथ इस ऑक्शन में लिस्टेड किया है।

शाकिब अल हसन (उम्र 36)

शाकिब अल हसन (उम्र 36)

बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन आईपीएल के पिछले सीजन में नहीं खेले थे, लेकिन अब यह स्टार ऑलराउंडर फिर से नीलामी में आ चुका है। शाकिब को लेकर कई फ्रेंचाइजियों में खरीदने की होड़ देखी जा सकती है। शाकिब अभी तक कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल खेले हैं। शाकिब आईपीएल में 793 रन और 63 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शाकिब सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक हैं। उनके नाम 13,000 से अधिक रन और 600 से अधिक विकेट हैं। शाकिब 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइज के साथ नीलामी में लिस्टेड हुए हैं।

राइली रूसो (उम्र 36)

राइली रूसो (उम्र 36)

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम से करीब 6 साल दूरी बनाने के बाद राइली रूसो ने इसी साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटे हैं। रूसो 2022 टी20 विश्व कप में खेले थे। उन्होंने वहां शतक भी लगाया था। रूसो ने 2014 से 2015 सीजन के बीच आईपीएल में पांच मैच खेले हैं।

सिकंदर रजा (उम्र 36)

सिकंदर रजा (उम्र 36)

जिम्बाब्वे के इस ऑलराउंडर ने 2022 टी20 वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन किया था। सिकंदर रजा ने 2022 में बांग्लादेश और भारत के खिलाफ एकदिवसीय रन-चेज़ में लगातार तीन शतक जड़े हैं। रज़ा अक्टूबर में टी20 विश्व कप में भी चमके थे जब जिम्बाब्वे ने पहली बार सुपर 12 के लिए क्वालीफाई किया था। रज़ा टूर्नामेंट में छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिन्होंने आठ पारियों में 219 रन बनाए थे। इस बार सिकंदर रजा आईपीएल नीलामी में लाइमलाइट वाले प्लेयर रहने वाले हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का मंच 23 दिसंबर को कोच्चि में सजेगा। इस नीलामी में 10 टीमों के लिए 407 खिलाड़ियों की नीलामी होगी। इस बार ऑक्शन में कई भारतीय और विदेशी खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका नीलामी में होना हैरान कर रहा है। इसके अलावा इस बार नीलामी में कई उम्रदराज खिलाड़ियों की भी अच्छी खासी संख्या है। इनमें वो खिलाड़ी अधिक हैं जो अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट या तो नहीं खेलते हैं या फिर रिटायर हो चुके हैं, लेकिन फिर इन्हें इस बार आईपीएल में किसी फ्रेंचाइजी के द्वारा खरीदे जाने की संभावना है।

आइए ऐसे खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं जो इस बार नीलामी में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+