IPL 2023: भावुक अम्बाती रायडू ने लम्बा पोस्ट लिखा, बोले मुंबई इंडियंस के साथ जीत को याद रखूंगा

अम्बाती रायडू ने चेन्नई के लिए गुजरात के खिलाफ फाइनल के साथ ही इस खेल को अलविदा कह दिया। वह भावुक भी हुए।

Ambati Rayudu

Ambati Rayudu Posts Emotional note: अम्बाती रायडू ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गुजरात के खिलाफ फाइनल मुकाबले में एक अलग छाप छोड़ी। उन्होंने मोहित शर्मा को 2 छक्के और एक चौका जड़ते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था। यह उनका अंतिम प्रोफेशनल गेम था। चेन्नई की खिताबी जीत के बाद अब रायडू ने एक लम्बा नोट पोस्ट कर हर किसी के बारे में कुछ न कुछ लिखा है।

रायडू ने अपने नोट में लिखा कि कल एक भावुक रात रही। क्रिकेट जब मैंने टेनिस बॉल से खेलना शुरू किया था, तब नहीं सोचा था कि यह शानदार सफर तीन दशक तक चलेगा। अंडर 15 से उच्चतम स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है। आज भी मुझे इंडिया की पहली कैप याद है, यह 2013 में मिली थी और मैं इन यादों को संजोकर रखूंगा।

चेन्नई के इस खिलाड़ी ने अपने सफर में सपोर्ट के लिए बीसीसीआई, हैदराबाद, विदर्भ और बड़ौदा क्रिकेट संघ को धन्यवाद दिया। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि मैं अपनी दोनों टीमों मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को भी धन्यवाद कहता हूं। करियर की समाप्ति छठे खिताब के साथ होने पर गर्व है।

अम्बाती रायडू ने आईपीएल की यादों को लेकर कहा कि मुंबई इंडियंस के साथ साल 2013 में आईपीएल जीतने से लेकर चेन्नई के साथ 2018, 2021 और 2023 में खिताबी जीत याद रहेगी। धोनी की कप्तानी में चेन्नई और टीम इंडिया में खेलना शानदार रहा। पिछले दो दशक से हम दोनों के बीच काफी यादें रही हैं, ये दिल में रहेंगी।

इसके अलावा रायडू ने अपने परिवार और पिता को भी शानदार क्रिकेटिंग सफर के लिए क्रेडिट दिया। उन्होंने टीम के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ, फैन्स और सभी कोचों को भी थैंक्स कहा। इस तरह अम्राबाती रायडू ने एक लम्बा नोट सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए खेल को अलविदा कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+