IPL 2023: 'इन खिलाड़ियों में हम भारतीय क्रिकेट का भविष्य देख रहे हैं', आकाश चोपड़ा ने लिए इन युवाओं के नाम

IPL in hindi: ये खिलाड़ी वैसे तो अलग टीमों से खेल रहे हैं लेकिन राजस्थान रॉयल्स में इनकी संख्या कुछ ज्यादा ही है। ये राजस्थान की टीम की अंक तालिका में टॉप की स्थिति देखने के बाद और भी अच्छी तरह से समझ आ जाता है।

Devdutt Padikkal, Dhruv Jurel, Yashasvi Jaiswal

IPL 2023 Rajasthan Royals: आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के खेल से बहुत प्रभावित हैं और उनमें इंडियन इंटरनेशनल क्रिकेट का भविष्य भी देख रहे हैं। जयसवाल कई मैचों में तो जॉस बटलर से भी आगे निकले हैं जैसे उन्होंने कल यानी 27 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबला में किया।

इस मैच में युवा बाए हाथ के बल्लेबाज ने 43 गेंदों पर 77 रनों की जबरदस्त पारी खेली जिसने रॉयल्स की टीम को 203 रन बनाने में बहुत मदद की। राजस्थान की टीम इस सीजन में लगातार दूसरी बार सीएसके से जीत भी गई है।

अपने यूट्यूब चैनल पर क्रिकेट की भविष्यवाणियां और हिंदी में मजेदार अंदाज में विश्लेषण करने के लिए मशहूर आकाश चोपड़ा ने कहा, राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी की और यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) चमके। सभी सवालों का जवाब यशस्वी जायसवाल हैं।

जिस तरीके से वे खेलते हैं, जिस तरीके से बल्लेबाजी करते हैं, आप उनमें भारत का भविष्य देखना शुरू कर चुके हैं। चाहे आप तिलक वर्मा की बात करें, या ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel), साईं सुदर्शन, अभिनव मनोहर की, इनमें आप भारतीय बल्लेबाजों की अगली पीढ़ी देख रहे हैं और इस बार यशस्वी जबरदस्त थे।

Recommended Video

    Yashasvi Jaiswal ने ये क्या कर दिया? डर के मारे भागने लगी CSK की चीयरलीडर्स | वनइंडिया हिंदी

    हालांकि जायसवाल के जोड़ीदार जॉस बटलर की विफलता से चोपड़ा हैरान थे। उन्होंने कहा कि वे बड़ी पारियां खेलते हैं। समझ में नहीं आता कि वह किस तरह से चूक गए। वे ऐसा नहीं करते हैं। वे आउट हुए और खेल थोड़ा धीमा पड़ गया था।

    बता दे बटलर ने 21 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली लेकिन जायसवाल के कारण राजस्थान को रन गति में बहुत दिक्कत नहीं आई थी। लेकिन दिक्कत की बात है संजू सैमसंन का फॉर्म में फिर से लड़खड़ाना।

    चोपड़ा कहते हैं कि संजू के साथ समस्याएं हैं। उन्होंने खुद को प्रमोट किया लेकिन ज्यादा स्कोर नहीं कर रहे हैं और यह एक समस्या है क्योंकि उनकी परफॉर्मेंस अब कुछ कम पड़ने लगी है।

    आईपीएल में कमेंट्री कर रहे चोपड़ा पडिक्कल और ध्रुव जुरेल की तारीफ करने से नहीं चूके। जिन्होंने बहुत ही शानदार फिनिशिंग का नजारा पेश किया और राजस्थान की टीम को 200 रनों से ऊपर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जुरेल ने 15 गेंदों पर 34 और देवदत्त ने 13 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली। दोनों ने 3.2 ओवर में 48 रनों की साझेदारी की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+