IPL 2022 की फ्लॉप-XI... रोहित शर्मा से लेकर गाबा के हीरो तक, इन खिलाड़ियों ने किया निराश
गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल-15 के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। आईपीएल में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स का ये डेब्यू सीजन था। पूरे टूर्नामेंट में टीम ने कमाल का

स्पोर्ट्स डेस्क, 30 मई: गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल-15 के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। आईपीएल में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स का ये डेब्यू सीजन था। पूरे टूर्नामेंट में टीम ने कमाल का खेल दिखाया। मैच दर मैच टीम की ओर से एक नया स्टार देखने को मिला। हालांकि, टूर्नामेंट में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे, जिन्होंने अपने खराब प्रदर्शन से न सिर्फ अपनी टीम को बल्कि अपने फैंस को भी खासा निराश किया। इस लेख के जरिए हम आपको उन 11 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा है, जिनको लेकर आईपीएल 2022 की फ्लॉप-XI तैयार की जा सकती है।

ओपनर्स – रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल
अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 आईपीएल जीताने वाले रोहित शर्मा की टीम इस बार प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें पायदान पर रही। टीम ने 10 में से केवल 4 मैच जीते। खुद रोहित का प्रदर्शन भी औसत दर्जे का देखने को मिला। अपने आईपीएल करियर की सबसे खराब औसत 19.14 के साथ उन्होंने 14 पारियों में केवल 268 रन बनाए। ऐसा पहली बार देखने को मिला, जब हिटमैन ने एक सीजन में 50 रन का आंकड़ा भी पार नहीं किया।
रोहित के जोड़ीदार के रूप में मयंक अग्रवाल पूरी तरह से फिट बैठते हैं। पंजाब किंग्स ने न सिर्फ मयंक को रिटेन किया बल्कि टीम का कप्तान भी बना डाला। टीम ने खरा खेल दिखाया और छठे स्थान पर रही। 13 मैचों में 16.33 की औसत से कुल 196 रन ही बना सके।

मिडिल ऑर्डर में कोहली से लेकर शाहरुख तक नाकाम
विराट कोहली: आरसीबी इस सीजन अपने पूर्व कप्तान विराट कोहली से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद लगाए बैठी थी, लेकिन एक बार फिर उन्होंने फैंस को निराश किया। 16 मैचों में कोहली 23 की औसत से 341 रन बनाए। पूरे सीजन वह एक नहीं बल्कि 3 बार गोल्डन डक पर आउट हुए।
शिमरोन हेटमायर: लिस्ट में अगला नाम शिमरोन हेटमायर का आता है। भले ही उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स टूर्नामेंट की रनर-अप रही हो, लेकिन वह बल्ले से फेल रहे। 15 मैचों में उन्होंने 314 रन बनाए। सीजन की शुरुआत में वह बढ़िया लय में नजर आ रहे थे, लेकिन बाद में उनके प्रदर्शन में निरंतरता नहीं देखने को मिली। फाइनल में भी वो 11 रन ही बना सके थे।
शाहरुख खान: PBKS ने 9 करोड़ में शाहरुख को रिटेन किया था, लेकिन वह पूरी तरह फ्लॉप रहे। 8 मैचों में वह 16.71 की औसत से केवल 117 र ही बना सके। शाहरुख की फॉर्म इतनी खराब थी, उनको प्लेइंग-11 तक से ड्रॉप कर दिया गया था।

पोलार्ड की पावर खत्म
अकेले अपने दम पर मुंबई इंडियंस को की मैच जीताने वाले कीरोन पोलार्ड का ये सीजन बहुत ही खराब रहा। अनुभवी खिलाड़ी ने 11 मैचों में केवल 144 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 14.40 और स्ट्राइक रेट केवल 107 का था। गेंद से भी वह 14 ओवर में केवल चार विकेट ही हासिल कर सके। आखिरी के मैचों में उनको टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया था।

जडेजा न कप्तानी में चले और न बतौर खिलाड़ी
आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने रविंद्र जडेजा को टीम का नया कप्तान बनाया था, लेकिन वह कप्तानी के दबाव को नहीं झेल पाए। 8 मैचों में उनके नेतृत्व में चेन्नई ने केवल 2 मुकाबले जीते। इसके बाद उन्होंने बीच सीजन से कप्तानी छोड़ वापस एमएस धोनी को सौंप दी। बतौर खिलाड़ी भी जडेजा ने निराश किया और 10 मैचों में 116 रन बनाने के अलावा वह केवल 5 ही विकेट ले सके। अंत में खराब फिटनेस के चलते वह टूर्नामेंट से बाहर भी हो गए।

वरुण को रिटेन करना पड़ा भारी
मिस्ट्री स्पिनर के तौर पर पहचान बनाने वाले वरुण चक्रवर्ती भी फ्लॉप खिलाड़ियों की लिस्ट में आते हैं। केकेआर ने वरुण को रिटेन किया था, लेकिन वह 11 मैचों में केवल 6 ही विकेट झटक सके। उन्होंने 39 ओवर की गेंदबाजी में लगभग 9 की इकोनॉमी से रन खर्च किए और उनका औसत 55.33 का रहा।

रफ्तार के सौदागर भी नहीं चले
मोहम्मद सिराज: आरसीबी के लिए क्वालिफायर-2 के सबसे बड़े दोषी मोहम्मद सिराज ही थे। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ केवल 2 ओवर में 31 रन दे डाले। इसके अलावा 15 मैचों में वह केवल 9 ही विकेट ले सके। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन के गाबा में मैच विनिंग प्रदर्शन करने वाले सिराज ने फैंस को बहुत निराश किया।
डैनियल सैम्स: लिस्ट में अगला नाम मुंबई इंडियंस के डैनियस सैम्स का आता है। सैम्स ने इस सीजन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। 11 मैचों में उन्होंने लगभग 29 की औसत से 13 विकेट अपनी झोली में डाले।
टाइमल मिल्स: मुंबई के टाइमल मिल्स भी 5 मैचों में केवल 6 विकेट ही ले सके। मिल्स का सक इस दौरान 31.67 और इकोनॉमी 11.18 की रही।












Click it and Unblock the Notifications