क्या LSG के खिलाफ होगा अर्जुन तेंदुलकर का डेब्यू? MI की ताजा घटनाओं ने बढ़ाई उत्सुकता

नई दिल्ली, 16 अप्रैल: मुंबई इंडियंस टीम की शुरुआत आईपीएल 2022 में बहुत ही खराब हुई है और रोहित शर्मा की यह टीम अब तक हुए पांचों मुकाबलों में हार का मुंह देख चुकी है। 16 अप्रैल को मुंबई का मैच लखनऊ सपुर जायंट्स की टीम के साथ होने जा रहा है और फैंस में इस बात को लेकर उत्सुकता है क्या अर्जुन तेंदुलकर को इस मैच में प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने जा रहा है?

IPL 2022: Will Arjun Tendulkar debut againt LSG, recent incidents from MI shows interest

लीजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस द्वारा 30 लाख रूपये में हासिल किया गया था।

खास बात यह है कि सचिन खुद इस समय डग-आउट में मुंबई इंडियंस के खेमें का हिस्सा हैं। वे खिलाड़ियों को मेंटर करते हुए देखे जा सकते हैं। इस बात की अच्छी संभावना लगती है कि मुंबई की टीम सचिन के सामने अर्जुन को डेब्यू करा दे।

अगर अर्जुन तेंदुलकर को जगह दी जाती है तो वे जयदेव उनादकट की जगह पर शामिल होंगे या फिर बासिल थंपी की भी जगह उनको प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- मैं नहीं चाहता वो मेरे जैसा बने, पर मैं उमरान के लिए वही करूंगा जो मेरे लिए डोनाल्ड ने किया: स्टेन

मुंबई इंडियंस की टीम ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट किया है उसमें अर्जुन तेंदुलकर की तस्वीर से काफी उत्सुकता पैदा की है। इस फोटो में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकाबले में अपने दिमाग में क्या चल रहा है, उस पर इशारा किया गया है।

अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर ने भी ब्लू हार्ट इमोजी के साथ रिएक्शन दिया है। अर्जुन तेंदुलकर के अलावा मुंबई इंडियंस की नजरें ऑलराउंडर फैबियन एलेन को लेने की होंगी जो टाइमल मिल्स जैसे तेज गेंदबाज के स्थान पर आ सकते हैं।

दूसरी ओर केएल राहुल की टीम सेटल दिखाई दे रही है और इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के उतरने की संभावना है।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), देवल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, अर्जुन तेंदुलकर/जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, बासिल थंपी

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, दुशमंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, अवेश खान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+