काैन है लगातार 2 विकेट लेने वाला दर्शन नालकांडे, हार्दिक की बात का करता है अमल
नई दिल्ली। आईपीएल एक ऐसा मंच है जहां कई ऐसे क्रिकेटरों को नाम चमकाने का माैका मिलता है जिनसे फैंस अनजान होते हैं। सीजन-15 के 16वें मैच में गुजरात टाइटंस की ओर से गेंदबाज दर्शन नालकांडे को डेब्यू करने का माैका मिला। दर्शन के लिए यह मैच यादगार भी बन गया, क्योंकि उन्होंने उस समय टीम को सफलता दिलाई जब पंजाब किंग्स के बल्लेबाज रनों की बरसात कर रहे थे। दर्शन ने 3 ओवर में 37 रन तो दिए, लेकिन 2 बड़े विकेट लेकर भी टीम की वापसी करवाई। वहीं अपने प्रदर्शन को लेकर दर्शन ने बयान देते हुए कप्तान हार्दिक पांड्या का शुक्रिया किया, जिन्होंने उन्हें राय दिखाई।
यह भी पढ़ें- हर्षा भोगले ने चुने दो खिलाड़ी, जो नई IPL टीम में आकर मचा रहे हैं धमाल

नर्वस थे लेकिन...
23 साल के दर्शन ने कहा, ''मैं नर्वस था लेकिन आशीष सर और हार्दिक ने मैच से पहले मुझे अच्छा कॉन्फिडेंस दिया। मुझे कई साल बाद मौका मिला है और मैं टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। हार्दिक जो कुछ भी मुझसे कह रहा था, मैं उस पर अमल करना चाह रहा था। विकेट बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा है और बल्ले पर अच्छा आ रहा है।''

झटके लगातार 2 विकेट
दर्शन पारी का 14वां ओवर फेंकने आए थे। उन्होंने ओवर की शुरूआती दो गेंदों पर विकेट लेकर पंजाब को तेजी से रन बनाने के लिए रोका। दर्शन ने पहले जितेश शर्मा को चलता किया जो खतरनाक दिख रहे थे। दर्शन ने ओवर की पहली ही गेंद पर जितेश को शुबमन गिल के हाथों कैच आउट करवा दिया। जितेश 11 गेंदों में 1 चाैका व 2 छक्कों की मदद से 23 रन बना सके। फिर अगली ही गेंद पर दर्शन ने ओडिन स्मिथ को आउट कर दिया।

काैन है दर्शन नालकांडे?
गुजरात ने दर्शन नालकांडे को उनके बेस प्राइस 20 लाख रूपये में खरीदा था। नालकांडे विदर्भ के एक युवा युवा तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने एक गेंदबाज के रूप में शुरुआत की, लेकिन बल्ले से भी रन बरसाना शुरू कर दिया और एक बेहतरीन ऑलराउंडर के रूप में विकसित हुए। उन्हें युवा एशिया कप के लिए भारत की अंडर -19 टीम में चुना गया और विश्व कप टीम के संभावित खिलाड़ियों में भी जगह बनाई, लेकिन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना सके। नालकांडे ने अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी में बल्ले और गेंद दोनों से अपना पराक्रम दिखाया जिसने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। विदर्भ के चयनकर्ताओं ने उन्हें विजय हजारे टीम में चुनकर सम्मानित किया और उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ 26 रन देकर 2 विकेट लेते हुए अच्छी शुरुआत की और लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 53 रन बनाए, जिससे विदर्भ को एक असंभव जीत मिली। इसके बाद उन्होंने संयोग से महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। दर्शन को किंग्स इलेवन पंजाब ट्रेल्स तक बुलाया गया और उन्होंने अपने हरफनमौला कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे फ्रैंचाइजी ने उन्हें नीलामी में आने के लिए प्रेरित किया।












Click it and Unblock the Notifications