IPL 2022: क्या मुंबई इंडियंस के लिए बंद हो गया आगे का रास्ता? अब क्या कर सकती है MI

नई दिल्ली, 14 अप्रैल: मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2022 में लगातार पांच मैच हारकर लीग स्टेज से बाहर होने की कगार पर आ चुकी है। पांच बार की चैम्पियन टीम ने मेगा नीलामी में भी अजीब किस्म की सुस्ती दिखाई थी। उन्होंने ईशान किशन, जोफ्रा आर्चर पर करोड़ो रूपये खर्च किए लेकिन वे अगले सीजन में ही खेलते दिखाई देंगे।

इस समय, बेसिल थंपी, जयदेव उनादकट जैसे खिलाड़ी वाली लाइन-अप में गेंदबाजी एक प्रमुख चिंता का विषय है। किरोन पोलार्ड ने अपने 5 मैचों में सिर्फ 7 ओवर फेंके हैं।

मुंबई इंडियंस की चिंताएं

मुंबई इंडियंस की चिंताएं

एमआई ने पोलार्ड की चोट के बारे में कुछ भी नहीं बताया है, लेकिन उनको इतनी खराब गेंदबाजी करते देखकर लोग जल्द ही इसके बारे में पूछताछ शुरू कर सकते हैं।

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी में डेवाल्ड ब्रेविस और तिलक वर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं लेकिन उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए बल्लेबाजी की गहराई के साथ समझौता किया था, जिसके चलते इन युवा खिलाड़ियों पर अपने अनुभवी ओपनरों के आउट होने के बाद काफी दबाव आ गया था। ईशान किशन 15 करोड़ वाले खिलाड़ी नहीं दिखाई देते हैं और वही रोहित शर्मा की फॉर्म लगातार गिरती जा रही है जिसने मुंबई इंडियंस की चिंताओं को बहुत ज्यादा बढ़ाया है।

फैबियन एलेन को अपनी लाइन-अप में ले सकते हैं

फैबियन एलेन को अपनी लाइन-अप में ले सकते हैं

मुंबई इंडियंस के पास एक अच्छी बेंच स्ट्रैंथ है और वे अपने आने वाले मैचों में हर डिपार्टमेंट को मजबूत करने के लिए फैबियन एलेन को अपनी लाइन-अप में ले सकते हैं। फैबियन अच्छे लोअर ऑर्डर बल्लेबाज है जो ऑफ स्पिन भी कर सकते हैं और दुनिया के सबसे बेस्ट फील्डर में से एक भी हैं। अगर कीरन पोलार्ड अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं तो उनके स्थान पर भी यह खिलाड़ी आ सकता है। हालांकि T20 क्रिकेट में पोलार्ड को हटाना इतनी आसान बात नहीं लगती है।

टिम डेविड को बुला लिया जाए

टिम डेविड को बुला लिया जाए

दूसरा आसान विकल्प यह है कि टिम डेविड को बुला लिया जाए जो सिंगापुर-ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर हैं और वह एक बढ़िया पावर हिटर भी है। डेविड के पास T20 फॉर्मेट में स्पिनरों के खिलाफ बहुत शानदार रिकॉर्ड भी है जो उन्होंने दुनिया भर की फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते हुए हासिल किया है। मुंबई इंडियंस एक ऐसी स्थिति में है जहां उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। वे आम तौर पर बड़े मुश्किल समय से उभर कर चमकने का इतिहास रखते हैं। अगर यही हालत चेन्नई सुपर किंग्स की होती तो यह टीम शायद कोई बदलाव ना करती क्योंकि उनका इतिहास अपने प्लेइंग इलेवन के खिलाड़ियों के साथ ही चिपके रहने का रहा है और वे उन्हीं की फॉर्म में लौटने की प्रतीक्षा करते हैं।

सूर्यकुमार यादव को ऊपर भेजा जा सकता है-

सूर्यकुमार यादव को ऊपर भेजा जा सकता है-

दूसरी और मुंबई इंडियंस की टीम अपनी लचीलापन के लिए जानी जाती है जो आंकड़ों पर भी काफी ध्यान देती है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज को तिलक वर्मा से ऊपर खिलाया जा सकता है और ब्रेविस से भी ऊपर भेजा जा सकता है ताकि उन्हें अपनी पारी को सजाने में और ज्यादा समय मिल सके। अगर ऐसा होता है तो मुंबई को फेबियन एलेन या टिम डेविड में से किसी एक को लेना होगा और यह इस पर निर्भर करेगा कि वह अपनी टीम में कितने मजबूत फिनिशर को चाहते हैं।

 बेस्ट प्लेइंग इलेवन को उतारने से बेहतर कोई और तरीका नहीं है

बेस्ट प्लेइंग इलेवन को उतारने से बेहतर कोई और तरीका नहीं है

मुंबई इंडियंस को अपनी समस्याओं को सुलझाने के लिए बहुत तेजी से काम करना होगा और अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन को उतारने से बेहतर कोई और तरीका नहीं है। मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी समस्या यह रही है कि उनकी बल्लेबाजी में गहराई कम दिखाई दी है और उन्होंने लगातार रन भी लीक करने वाली गेंदबाजी की है। ऐसे में जसप्रीत बुमराह का लगातार साथ देने के लिए किसी एक गेंदबाज के सामने आने की सख्त जरूरत है।

क्या मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर से प्ले ऑफ में जाने के लिए बचे हुए 9 मैचों में कम से कम 7 मुकाबले जीत पाएगी? यह बात फिलहाल करने की नहीं है क्योंकि अभी हर मैच के हिसाब से प्लानिंग बनानी होगी और एक मैच को एक टाइम में लेना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+