90 मिनट तक की थी खास तैयारी, आखिरी लीग मैच में कैसे फॉर्म में लौटे विराट कोहली, मैच के बाद खुद किया खुलासा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 67वां मैच वानखेड़े के मैदान पर खेला गया, जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने करो या मरो के मैच में 8 विकेट से जीत हासिल कर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस अहम मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसका पीछा करते हुए आरसीबी की टीम के लिये इस सीजन सबसे खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली ने सबसे बेहतरीन पारी खेली और महज 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

विराट कोहली ने इस मैच में 54 गेंदों का सामना कर 73 रनों की पारी खेली और 8 विकेट से जीत दिला दी। इसके चलते वो आईपीएल के इतिहास में 7 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गये हैं। विराट कोहली के लिये यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है और यह उनके इस सीजन बल्ले से निकला महज दूसरा ही अर्धशतक है। विराट कोहली ने इस मैच से पहले खेली गई 13 पारियों में सिर्फ 237 रन ही बनाये थे लेकिन अपनी इस पारी के चलते वो 300 रन पूरा कर गये हैं।
Recommended Video

खुश हूं कि टीम के लिये योगदान दे सका
मैच के बाद विराट कोहली ने कहा कि वो खुश हैं कि वो अपनी टीम के लिये उस वक्त योगदान दे सकें जब उसे सबसे ज्यादा जीत की दरकार थी और इस जीत के चलते 16 अंक पर पहुंच गई है। विराट कोहली ने आगे बात करते हुए कहा कि वो अपनी इस फॉर्म को ऐसे ही जारी रख सकते हैं और उन्हें ऐसा करने में कोई दिक्कत नहीं है।

ऐसे ही खेलना जारी रख सकता हूं
आईपीएल 2022 के दौरान पहली बार मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के बाद उन्होंने कहा,'मैं ऐसे ही खेलना जारी रख सकता हूं, इसमें कोई दिक्कत नहीं है। मैं सिर्फ इस बात से निराश था क्योंकि मैं अपनी टीम के लिये ज्यादा योगदान नहीं दे पा रहा था, हालांकि आज वो मैच था जहां पर मैं गेंद को अच्छे से कनेक्ट कर पा रहा था और अपनी टीम के लिये वो काम कर पाया जिसकी उसे जरूरत थी। इसने हमें एक अच्छी जगह पर पहुंचा दिया है। वापसी करने के लिये हमें अपना नजरिया सही रखना होता है, आप उम्मीदों पर खरा उतरने के लिये बाकी की प्रक्रिया को भूल सकते हैं।'

मैच से पहले 90 मिनट तक की थी नेट्स पर प्रैक्टिस
विराट कोहली ने आगे बात करते हुए कहा कि मैंने इसके लिये काफी मेहनत की है और कल नेटस पर 90 मिनट तक बल्लेबाजी की थी और जब मैदान पर उतरा तो काफी आजाद और रिलैक्स महसूस कर रहा था। जैसे ही मैंने शमी की गेंद पर पहला शॉट लगाया तभी मुझे महसूस हुआ कि मैं लेंथ गेंदों को फील्डर के ऊपर से मार सकता हूं। मैं जानता था कि आज की रात वो रात हैं जहां पर मैं वापसी कर सकता हूं। उसके बाद का सफर काफी शानदार रहा। मुझे इस सीजन अपने टीम मैनेजमेंट की तरफ से काफी समर्थन मिला है। मुझे मिले प्यार और समर्थन के लिये मैं बहुत ही शुक्रगुजार हूं जो कि मुझे पहले भी मिला है पर इस बार वो बहुत ज्यादा था।

कोहली ने स्टाइल में किया फॉर्म में लौटने का ऐलान
गौरतलब है कि विराट कोहली ने आईपीएल करियर में पहली बार राशिद खान के खिलाफ छक्का लगाने का कारनामा किया। विराट कोहली ने इस पारी के दौरान 8 चौके और 2 छक्के लगाये और बता दिया कि वो फॉर्म में वापस लौट आये हैं। आईपीएल के इतिहास में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं जो कि इस सीजन खराब फॉर्म में ही नजर आये थे लेकिन प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंच कर अपनी फॉर्म की वापसी का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि विराट कोहली ने इस सीजन दो अर्धशतक लगाये हैं और दोनों ही पारी गुजरात टाइटंस के खिलाफ आई है और वो 3 बार गोल्डन डक का शिकार हुए हैं।
-
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
RCB vs SRH: 10.75 करोड़ की कीमत पाने वाले भुवनेश्वर कुमार रचेंगे इतिहास! पुरानी टीम के खिलाफ जड़ेंगे दोहरा शतक -
RCB IPL 2026 Full Schedule: आरसीबी का पूरा शेड्यूल जारी, सबसे महंगी टीम में धुरंधरों की फौज, रचेंगे इतिहास? -
RCB के लिए घाटे का सौदा साबित हुई 16,700 करोड़ की डील? समझें वो गणित जिसने सबको कर दिया हैरान -
Gujarat Titans IPL 2026 Full Schedule: गुजरात टाइटंस का पूरा शेड्यूल जारी, शुभमन गिल का होगा कड़ा इम्तिहान! -
IPL 2026 में आर अश्विन का धमाकेदार कमबैक! टूर्नामेंट के लिए हो गया कमेंट्री पैनल का ऐलान, चेक करें LIST -
IPL 2026 का आगाज कल, SRH से होगा चैंपियन RCB का सामना, LIVE देखने का मिल गया धांसू जुगाड़! -
RCB के अरमानों पर फिरा पानी! मैच से 48 घंटे पहले IPL 2026 से अचानक बाहर हुआ खतरनाक खिलाड़ी, मची खलबली -
IPL 2026 RCB vs SRH के पहले मैच पर बारिश का साया, क्या है रिजर्व डे का नियम? समझें DLS का पूरा गणित -
IPL 2026: बेंगलुरु में RCB के मैच से पहले विधायकों का क्यों फूटा गुस्सा? स्पीकर ने सरकार को दिया कड़ा निर्देश -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन?












Click it and Unblock the Notifications