लौट के वापस घर को आए, इन 5 खिलाड़ियो ने की अपनी कई साल पुरानी फ्रेंचाइजी में फिर वापसी

नई दिल्ली, 15 फरवरी: आईपीएल का मेगा ऑक्शन रविवार 13 फरवरी को पूरा हो चुका है। इस दौरान 10 फ्रेंचाइजी ने 204 खिलाड़ी खरीदे और 2 दिन की नीलामी में कई खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए। इस बार आईपीएल में आपको दो नई टीमें- लखनऊ सुपर्जायंट्स और गुजरात टाइटंस भी देखने को मिलेंगी। ईशान किशन इस नीलामी की सबसे महंगी खरीद रहे जिनको मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड रुपए की कीमत पर खरीद लिया। कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे जो एक फ्रेंचाइजी से दूसरी में चले गए तो कुछ अपनी काफी पुरानी टीम में वापस आ गए। इस आर्टिकल में हम ऐसे पांच खिलाड़ियों पर चर्चा करेंगे जो अपनी उन फ्रेंचाइजी में वापस लौट आएं हैं जिनके साथ वे पहले कभी खेला करते थे-

1. डेविड वॉर्नर-
पिछले सीजन में डेविड वॉर्नर को सनराइजर्स हैदराबाद ने ना केवल कप्तान के पद से हटाया था बल्कि एक बल्लेबाज की हैसियत से भी नहीं खिलाया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने 2010 में सनराइजर्स हैदराबाद का दामन थामने से पहले 2009 से 2013 तक दिल्ली डेयरडेविल्स में खेला था। इस नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने बाएं हाथ के बल्लेबाज को 6.25 करोड रुपए में खरीद लिया। डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में 150 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 5449 रन बनाए हैं जो कि किसी भी विदेशी खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सर्वाधिक आईपीएल रन है। इस दौरान वॉर्नर का औसत 41.59 रहा जबकि उनका स्ट्राइक रेट 139.96 था। उन्होंने आईपीएल में 4 शतक भी लगाए।

2. उमेश यादव-
भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव को नीलामी के पहले राउंड में कोई खरीदार नहीं मिला लेकिन दूसरे राउंड में उनको कोलकाता नाइट राइडर्स ने बेस प्राइस ₹20 लाख में खरीद लिया। इस खिलाड़ी ने आईपीएल का कैरियर दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ 2010 में शुरू किया था और 2014 तक दिल्ली की टीम में ही रहे। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनको 2014 में खरीदा और अपना पहला आईपीएल खिताब भी जीता। ईडन गार्डन की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों की मदद करती है और उमेश यादव के लिए यह मैदान लकी साबित हुआ और वे केकेआर की टीम के अहम सदस्य बनकर उभरे। कोलकाता के साथ अपने जुड़ाव के दौरान उमेश यादव ने 48 विकेट चटकाए थे जो अब भी इस फ्रेंचाइजी के इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा विकेट है।

3. करुण नायर-
नायर कर्नाटक के टैलेंटेड खिलाड़ी है और उनको हम 2016 में चेन्नई के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ लगाई गई ट्रिपल सेंचुरी के लिए जानते हैं। नायर आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के टीम का 2 साल तक हिस्सा रहे और फिर 2014 में उनको राजस्थान रॉयल्स ने खरीद लिया। उन्होंने उस सीजन में 142.24 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए थे। अब नायर को राजस्थान रॉयल्स ने 1.40 करोड़ रुपए में खरीद लिया है।

4. संदीप शर्मा-
ये आईपीएल इतिहास के सबसे बेहतरीन स्विंग गेंदबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने इस प्रतियोगिता में विराट कोहली को कई बार आउट किया है। संदीप शर्मा साल 2013 से 2017 तक पंजाब की टीम के लीडिंग बॉलर हुआ करते थे फिर सनराइजर्स हैदराबाद ने 2018 में उनको खरीद लिया। वे आउट स्विंग गेंदबाज हैं और 5 मई 2017 को चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में शर्मा ऐसे पहले गेंदबाज बन गए जिन्होंने एक ही गेम में क्रिस गेल, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को चलता किया। यह एक लो स्कोरिंग मुकाबला था जो सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में गया। अब शर्मा को उनकी पुरानी टीम पंजाब ने खरीद लिया है। इस नीलामी में संदीप शर्मा को बेस प्राइस ₹50 लाख रुपये में खरीदा है।

5. मयंक मार्कंडे-
टीम ने खोजा था। मार्कंडेय को 20 लाख रुपए में 2018 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। उन्होंने अपने पहले IPL विकेट के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी को एलबीडब्ल्यू आउट किया था और यह गेंद एक बहुत ही तेजी से पलटी गुगली थी। अब मुंबई इंडियंस की टीम ने इस खिलाड़ी को ₹65 लाख में फिर से खरीद लिया है।












Click it and Unblock the Notifications