IPL में 400+ रन बनाने वाले शुभगन गिल रणजी ट्रॉफी में फ्लॉप, पृथ्वी, मयंक और यशस्वी ने भी किया निराश
नई दिल्ली, जून 06। हाल ही में आईपीएल 2022 का सीजन खत्म हुआ है और इस साल गुजरात टाइटंस ने खिताब अपने नाम किया है। गुजरात ने फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को मात देकर अपने पहले ही सीजन में खिताब को जीत लिया था। फाइनल में गुजरात को जिताने का काम ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने किया था, जो आखिरी गेंद तक बल्लेबाजी करते रहे थे। इसके लिए शुभमन गिल की काफी तारीफ भी हुई थी, लेकिन IPL खत्म होते ही शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी के पहले ही मैच में फ्लॉप साबित हुए। शुभमन गिल के अलावा IPL के कई स्टार प्लेयर सस्ते में आउट हो गए।

400+ बनाने वाले शुभमन गिल फ्लॉप
सोमवार को रणजी फेज 2 के पहले दिन बेंगलुरु के अलुरु ग्राउंड पर क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें IPL के कई स्टार बल्लेबाज मैदान पर उतरे, लेकिन उन्होंने अपने फॉर्म से टीम और फैंस को निराश किया। इनमें सबसे पहला नाम शुभमन गिल का है, जिन्होंने पंजाब की ओर से खेलते हुए मध्य प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में सिर्फ 9 ही रन बनाए। शुभमन गिल ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए 483 रन बनाए थे।

नहीं चले पृथ्वी और यशस्वी जयसवाल
शुभमन गिल के अलावा कई युवा खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी से निराश किया। 1 हफ्ते पहले ही यह युवा खिलाड़ी आईपीएल में खूब रन बना रहे थे। इनमें अगला नाम है राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल का, जिन्होंने मुंबई की ओर से खेलते हुए 45 गेंदों में 35 रन की पारी खेली। यशस्वी ने आईपीएल में 258 रन बनाए थे, जिसमें 2 हाफ सेंचुरी शामिल हैं। यशस्वी जयसवाल के अलावा पृथ्वी शॉ भी कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 21 रन बनाकर आउट हो गए। पृथ्वी ने आईपीएल में 152.97 के स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए थे।

मयंक अग्रवाल रणजी ट्रॉफी में भी फेल
इनके बाद नाम आता है पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल का, जिनके लिए आईपीएल भी कुछ खास नहीं गया था, लेकिन उनसे उम्मीद थी कि वो रणजी ट्रॉफी में अपना खराब फॉर्म हासिल कर लेंगे, लेकिन वो कर्नाटक की ओर से खेलते हुए सिर्फ 10 रन ही बना पाए। आईपीएल में भी मयंक पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए फ्लॉप रहे थे। उन्होंने 13 मैचों में सिर्फ 196 रन बनाए थे, जिसमें सिर्फ एक हाफ सेंचुरी शामिल है।
ये भी पढ़ें: जल्द ही एक साल में दो बार खेला जायेगा IPL का टूर्नामेंट, आकाश चोपड़ा ने बताई बड़ी वजह
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications