जल्द ही एक साल में दो बार खेला जायेगा IPL का टूर्नामेंट, आकाश चोपड़ा ने बताई बड़ी वजह
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर बड़ा दावा करते हुए भविष्यवाणी की है कि जल्द ही बोर्ड एक साल में दो बार इस टूर्नामेंट का आयोजन कराया जायेगा। आकाश चोपड़ा का मानना है कि बीसीसीआई के भविष्य के प्लान में दो सीजन आयोजित कराना बिल्कुल शामिल है, हालांकि इस बदलाव को होने में कम से कम 5 साल का समय जरूर लगेगा। पिछले दो साल के अंदर दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग में काफी बदलाव देखने को मिले हैं।

आईपीएल के 15वें सीजन से पहले इस टूर्नामेंट में सिर्फ 8 टीमें ही खेलती नजर आती थी लेकिन 15वें सीजन में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंटस के रूप में दो नई टीमें जोड़ी गई, जिन्होंने इस सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ तक का सफर तय किया तो वहीं पर गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन में खिताब अपने नाम कर लिया।
और पढ़ें: फ्रेच ओपन जीत राफेल नडाल ने रचा इतिहास, कैस्पर को हराकर नाम किया 22वां ग्रैंड स्लैम
Recommended Video
आईपीएल के शुरुआती दिनों में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिये खेलते हुए आकाश चोपड़ा ने जब यह बात कही तो काफी आत्म-विश्वास से भरे नजर आये और कहा कि आने वाले सालों में बीसीसीआई एक साल के अंदर दो सीजन आयोजित कराती नजर आयेगी।
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए चोपड़ा ने कहा,'जब आप इस बारे में बात करते हैं तो आपको महसूस होगा कि दो आईपीएल सीजन की दरकार है। यह मायने नहीं रखता कि क्या इसकी जरूरत है या नहीं, सवाल यह है कि क्या ये होगा या फिर नहीं और मुझे लगता है कि यह जरूर होगा।'
और पढ़ें: हर्षल पटेल के साथ अपनी लड़ाई को लेकर रियान पराग ने तोड़ी चुप्पी, बताया वहां पर असल में क्या हुआ था
आकाश चोपड़ा ने आगे बात करते हुए कहा,'यह अभी नहीं होगा और इसके इसी तरह से होने की भी कोई दरकार नहीं है। यह तय है कि यह अगले 5 सालों तक नहीं होगा लेकिन 5 साल के बाद इसका होना पक्का है। यह 100 प्रतिशत होगा, जहां पर एक बड़ा आईपीएल खेला जायेगा जिसमें 94 मैच खेले जायेंगे तो वहीं पर एक छोटा आईपीएल खेला जायेगा जो सिर्फ एक महीने का होगा और सभी टीमें एक-दूसरे के साथ एक-एक बार भिड़ती नजर आयेंगी।'
गौरतलब है कि गुजरात टाइटंस की टीम ने इस साल खेले गये आईपीएल में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में फाइनल खेला और राजस्थान रॉयल्स की टीम को अहमदाबाद में खेले गये फाइनल मैच में 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications