एक खिलाड़ी ने बिगाड़ा SRH का खेल, ईशान किशन ने कहा- वो 1 ओवर में 5 छक्के जड़ चुका है

नई दिल्ली, 18 मई: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का गेम एक खिलाड़ी ने बिगाड़ कर रख दिया है। इस वजह से एसआरएच 17 मई की रात मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीतने के बाद भी चैन से नहीं सो पाई होगी। मुकाबले में जहां हैदराबाद की फ्रेंचाइजी को एक बड़ी जीत की दरकार थी तो वही उसको केवल 3 रनों की जीत से ही संतुष्ट होना पड़ा। इसके चलते उनके रन रेट पर काफी प्रभाव पड़ा है। एक मैच में जीत और हार तो होती रहती है लेकिन सनराइज के खेमे का सबसे बड़ा दुख ये है कि वह एक बड़ी जीत से बहुत के बहुत करीब थे लेकिन उतनी ही पास आकर चूक गए।

मध्यक्रम के नए धाकड़ बल्लेबाज टिम डेविड

मध्यक्रम के नए धाकड़ बल्लेबाज टिम डेविड

इसका कारण बने मुंबई इंडियंस के मध्यक्रम के नए धाकड़ बल्लेबाज टिम डेविड। अगर डेविड ना होते तो हैदराबाद की टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए एक जरूरी रन रेट मिल जाता लेकिन अब लगता है कि यह टीम लगभग आईपीएल प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। सच यह है कि उमरान मलिक ने जिस तरीके से मुंबई इंडियन के मध्य क्रम को ध्वस्त किया था उसके बाद एमआई 190 का स्कोर खींचने की स्थिति में नहीं होनी चाहिए थी लेकिन डेविड आए और केवल 18 गेंदों पर 46 रन बना गए। यह जादुई पारी थी जिसने सनराइजर्स की प्लेऑफ की उम्मीदों पर चपेट मारी।

डेविड आउट हुए पर हैदराबाद भी 'जीता' नहीं

डेविड आउट हुए पर हैदराबाद भी 'जीता' नहीं

इतना ही नहीं, टिम डेविड ने मुंबई इंडियंस को मैच जीतने के लिए भी एक उम्मीद थी। हालांकि वह 18 ओवर में आउट हो गए लेकिन उन्होंने टी नटराजन के एक ही ओवर में 4 छक्के जड़कर ऑरेंज आर्मी के चेहरे पर शिकन दे दी थी। डेविड के विकेट ने हैदराबाद को जीत तो दी लेकिन इस टीम के कोच टॉम मूडी के अंदर बड़ी जीत की टींस बाकी रह गई। टिम डेविड के आउट होने का फायदा यह हुआ कि मुंबई की टीम लय खोती दिखाई दी जिसके चलते भुवनेश्वर कुमार ने 19वां ओवर मेडन फेंका और 1 विकेट भी लिया।

टॉस मूडी बोले- टिम डेविड ने बिगाड़ा हमारा खेल

टॉस मूडी बोले- टिम डेविड ने बिगाड़ा हमारा खेल

खैर, मुंबई इंडियंस की टीम को 3 रनों से हार मिली लेकिन मैच के बाद एसआरएच के कोच ने कहा है कि अगर टिम डेविड ना होते तो सनराइजर्स हैदराबाद इस खेल में काफी बड़ा प्रभाव छोड़ चुका होता जो उनके रन रेट को भी काफी बूस्ट कर देता। मूडी कहते हैं कि, अगर आप देखे तो जीतना पहली प्राथमिकता होती है। हमने स्कोर बोर्ड पर काफी रन बनाए थे और हम रन रेट को प्रभावित करने में सफल हो सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि आप जानते हैं कि टिम डेविड की ओर से असाधारण पारी खेली गई। अगर वह नहीं होती तो हम रन रेट बूस्ट कर चुके होते।

SRH प्लेऑफ से लगभग अब बाहर है

SRH प्लेऑफ से लगभग अब बाहर है

मूडी ने आगे कहा, "उन्होंने एक जबरदस्त पारी खेली और मुंबई इंडियंस को खेल में वापस ला दिया। और इसके चलते हार और जीत के मार्जिन में भी काफी फर्क आ गया।"

अब हैदराबाद की टीम नेगेटिव रन रेट के साथ लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। टिम डेविड एक धाकड़ हिटिंग खिलाड़ी है जिनको आईपीएल 2022 की शुरुआत में नहीं खिलाने के लिए मुंबई इंडियन की काफी आलोचना भी हुई। मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने डेविड की काफी तारीफ की और बताया कि वे प्रैक्टिस में एक ही ओवर में 5 छक्के जड़ चुके हैं। वे अपने रोल को बहुत बेहतर तरीके से जानते हैं और नेट में बहुत गंभीर रहते हैं।

ईशान किशन का खुलासा

ईशान किशन का खुलासा

किशन यह भी कहते हैं कि टिम को शुरुआती मैचों में नहीं खिलाना मुंबई इंडियंस की रणनीति का हिस्सा था। इसने डेविड को भारतीय परिस्थितियों को समझने में मदद की और उन्होंने अपने खेल का भी आकलन किया। ईशान किशन ने टीम डेविड को बहुत ही टैलेंटेड खिलाड़ी बताया है जो केवल छक्के मारने को ही नहीं देखते बल्कि गेंद को उसकी योग्यता के हिसाब से खेलते हैं और अपने खेल के बारे में कोचों से तो बहुत बातें करते ही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+