IPL 2022 : अभी तक इन 5 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों ने जीता दिल, सस्ते में बिके थे

ipl

मुंबई : आईपीएल 2022 में नए सितारों का धमाल भी देखने को मिल रहा है। दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अभी तक इस सीजन (आईपीएल 2022) में कोई बड़ी पारी नहीं खेली है। वहीं आईपीएल नीलामी में कम कीमत पर खरीदे गए नए भारतीय खिलाड़ियों ने जिस तरीके से टीम में अपना रोल निभाया है, उसने सबका दिल जीत लिया है। तो आइए जानें उन 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में जो सस्ते में बिके थे, लेकिन प्रदर्शन अब उनका शानदार दिख रहा है।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : अंपायर की गलती गेंदबाज पर पड़ी भारी, बिना वजह पड़ गए 3 छक्के

1. आयुष बडोनी

1. आयुष बडोनी

दिल्ली के आयुष बडोनी पहली बार आईपीएल में दम दिखाते दिख रहे हैं। यह वही युवा खिलाड़ी है जिसे गाैतम गंभीर ने चमकाने का काम किया है। बडोनी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 लाख रुपए में खरीदा है। आयुष ने 3 मैचों में 46 की औसत से 148.38 के स्ट्राइक रेट से 92 रन बना लिए हैं।

2. तिलक वर्मा

2. तिलक वर्मा

भले ही मुंबई इंडियंस अपने शुरूआती तीन मैच हार गई हो, लेकिन उनके युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा ने सभी को प्रभावित किया है। तिलक ने 60.50 की औसत से 121 रन बना लिए हैं। उन्होंने 161.33 स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जो दर्शाता है कि वे कितने विस्फोटक रूप में खेलते हैं। तिलक को मुंबई इंडियंस ने 1.7 करोड़ रुपये में खरीदा था।

3. ललित यादव

3. ललित यादव

दिल्ली कैपिटल्स ने ऑलराउंडर ललित यादव को 65 लाख रुपये में खरीदा है। इससे पहले भी ललित दिल्ली टीम में ही थे। ललित ने मुंबई इंडियंस पर दिल्ली की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्होंने नाबाद 48 रन बनाए थे। हेड कोच रिकी पोंटिंग भी उनके प्रदर्शन से खुश हैं। ललित 2 मैचों में 73 रन बना चुके हैं।

4. उमरान मलिक

4. उमरान मलिक

उमरान मलिक ने 2021 में आईपीएल में डेब्यू किया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया। उमरान ने अब तक 5 मैचों में 4 विकेट झटक लिए हैं। पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि यह टीम इंडिया का भविष्य है।

5. वैभव अरोड़ा

5. वैभव अरोड़ा

हिमाचल प्रदेश के लिए खेलने वाले वैभव अरोड़ा ने इस आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए दमदार डेब्यू किया था। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में 2 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरीं। टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन ने भी वैभव के प्रदर्शन की तारीफ की है। पंजाब ने उन्हें 2 करोड़ में खरीदा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+