वो मजेदार इंसान है, ओपनिंग में आएगा मजा- IPL 2022 में शिखर धवन धमाके के लिए तैयार
नई दिल्ली, 17 मार्च: भारत के स्टाइलिश बल्लेबाज शिखर धवन ने बुधवार को मयंक अग्रवाल को एक मजेदार इंसान बताया है और कहा है कि वह आई पी एल 2022 में पंजाब किंग्स की टीम के लिए मयंक के साथ ओपनिंग साझेदारी करना पसंद करेंगे। 36 साल के धवन ने पिछले साल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम का प्रतिनिधित्व किया था और अब उनको मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स की टीम ने 8.25 करोड रुपए में खरीद लिया है। दूसरी ओर मयंक अग्रवाल पंजाब की इस फ्रेंचाइजी के कप्तान हैं।

पंजाब किंग्स के साथ होगी नई शुुरुआत-
पंजाब किंग्स आईपीएल 2022 में 27 मार्च को डी वाई पाटिल स्टेडियम मुंबई में अपने अभियान की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबला खेल कर करेगी। शिखर धवन ने अपनी फाउंडेशन लॉन्च के मौके पर आईएएनएस से बात करते हुए कहा मयंक अग्रवाल अब अनुभवी खिलाड़ी हैं। वो मजेदार इंसान हैं तो मैं उनके साथ पंजाब किंग्स के लिए ओपनिंग करना पसंद करूंगा और इसका लुत्फ उठाऊंगा। शिखर धवन का कहना है कि पंजाब की टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है जो उनकी टीम को मजबूत बनाता है और वे आने वाले सीजन में अच्छा परफॉर्म करेंगे।

पंजाब किंग्स के लिए अच्छा सीजन देख रहे हैं धवन-
धवन भारत के वनडे में लगातार एक बड़े खिलाड़ी रहे हैं लेकिन पिछले कुछ समय से टी20 अपनी जगह नहीं बना पाए हैं और अब आईपीएल में जोरदार प्रदर्शन करके इस अनुभवी खिलाड़ी की निगाहें इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में जगह बनाने पर होगी। हालांकि यह खिलाड़ी अपने चयन को लेकर चिंतित नहीं हैं और वे केवल प्रक्रिया पर ही ध्यान फोकस करना चाहते हैं। धवन कहते हैं कि, मैं अपनी मैदानी परफॉर्मेंस पर ही फोकस कर रहा हूं और खुद को रिलैक्स करने की कोशिश कर रहा हूं। मैं हार्ड वर्क कर रहा हूं और यही मेरे नियंत्रण में है। अगर मैं अच्छा खेलूंगा तो मेरा नाम टीम में ऑटोमेटिक आ जाएगा और अगर यह नाम नहीं आता है तो भी मैं बिना किसी टेंशन के अपनी प्रक्रिया पर ही ध्यान देता रहूंगा।

अपनी फाउंडेशन के जरिए समाज सेवा करना चाहते हैं-
कई साल भारतीय क्रिकेट का प्रतिनिधित्व करने के बाद शिखर धवन देश और समाज के लिए योगदान भी करना चाहते हैं और इसलिए उन्होंने फाउंडेशन खुली है जिसका नाम है शिखर धवन फाउंडेशन और यह भूख, गरीबी मिटाने की और लक्ष्य केंद्रित करती है। इसका फोकस क्वालिटी एजुकेशन भी उपलब्ध कराना है ताकि समाज का विभिन्न तरीकों से उत्थान संभव हो सके।












Click it and Unblock the Notifications