आपा खोते पंत को बहुत समझा रहे थे वॉटसन, मैच के बाद बोले- जो हुआ, DC उसे सपोर्ट नहीं करती

मुंबई इंडियंस, 23 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ मुकाबला हार और जीत से ज्यादा ऋषभ पंत के बर्ताव के चलते सुर्खियों में चला गया। हार-जीत होती रहती है लेकिन पंत ने दिल्ली की पारी के अंतिम ओवर में पूरा ड्रामा करने की कोशिश की जिससे मामला बिगड़ा। मामला शुरू हुआ था अंपायर द्वारा 'गलती' करने से क्योंकि क्रीज पर मौजूद बल्लेबाज रॉवमन पॉवले को एक गेंद कमर की ऊंचाई पर फेंकी गई थी लेकिन उनको नो-बॉल करार नहीं दिया गया।

Recommended Video

    IPL 2022: Rishabh Pant: Pant को समझा रहे थे Watson, बोले DC इसे सपोर्ट नहीं करता | वनइंडिया हिंदी
    वॉटसन ने पंत को बहुत समझाया-

    वॉटसन ने पंत को बहुत समझाया-

    हालांकि ये सब गलतियां क्रिकेट का ही एक हिस्सा होती हैं। कई बार इनसे मैच का नतीजा भी प्रभावित हो सकता है लेकिन खिलाड़ियों को हो-हल्ला करने का अधिकार नहीं है। उससे खेल प्रभावित होता है।

    कुछ ऐसी ही बात शेन वॉटसन ने कही है जो दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि हेड कोच रिकी पोंटिंग दिल्ली के खेमे में कोविड आउटब्रेक के चलते फिलहाल आइसोलेशन में हैं। इसलिए कई लोगों का यह भी कहना है कि अगर पोंटिंग होते तो पंत ऐसी हरकतें नहीं कर पाते।

    इसके बावजूद पंत ने मैदान पर आमरे को भेज दिया-

    इसके बावजूद पंत ने मैदान पर आमरे को भेज दिया-

    हमने मैच के दौरान पंत को आपा खोते देखा और शेन वॉटसन को आकर उन्हें समझाते भी देखा। लेकिन पंत सुनने को तैयार नहीं थे और उन्होंने अपने एक और कोच प्रवीण आमरे को मैदान पर अंपायरों से बहस करने के लिए भेज दिया। यह सब चीजें क्रिकेट के लिए अच्छी नहीं होती, शेन वॉटसन ने मैच के बाद इसके लिए अफसोस भी जताया है।

    हम मैच में इतने अच्छे नहीं थे- शेन वॉटसन

    हम मैच में इतने अच्छे नहीं थे- शेन वॉटसन

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए वॉटसन कहते हैं, देखिए जो अंतिम ओवर में हुआ वह काफी निराशाजनक था। आखिरी में जो भी कुछ हुआ, दिल्ली कैपिटल्स उसको सपोर्ट नहीं करती है। अंपायर का फैसला जो भी हो, सही या गलत, हमकों वह स्वीकार करना है। एक बंदा मैदान पर घुस गया। ये सब स्वीकार्य नहीं है, हम मैच में इतने अच्छे नहीं थे।

    दिल्ली कैपिटल्स की टीम यह अहम मुकाबला 15 रनों से हा गई और प्लेऑफ के लिए उनकी चुनौतियां और ज्यादा बढ़ चुकी हैं क्योंकि अब अंक तालिका में तीन टीमों के पास 10 अंक है जबकि दिल्ली केवल 6 अंक लेकर छठे स्थान पर मौजूद है।

    हार के बाद दिल्ली की स्थिति और भी खराब हो चुकी है-

    हार के बाद दिल्ली की स्थिति और भी खराब हो चुकी है-

    दिल्ली पर जोस बटलर का जबरदस्त शतक भारी पड़ा। संजू सैमसन की तूफानी पारी काफी भारी पड़ी। राजस्थान ने पहले बैटिंग के दौरान 222 रन बनाए थे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 207 ही रन बना सकी। रॉवमन पॉवल ने 15 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेलकर दिल्ली की उम्मीदों को जिंदा किया जिससे बाद में पंत के जज्बात उभरे और एक बॉल को नो-बॉल ना देने पर वे आपा खो बैठे। अब राजस्थान रॉयल्स 10 अंक लेकर टॉप पर आ चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+