IPL 2022 में क्या होगा इस टीम का, वॉटसन ने कहा- उनका कोच नीलामी में ही छोड़कर चला गया

नई दिल्ली, 31 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच शेन वॉटसन को लगता है कि आईपीएल 2022 में एक टीम ऐसी है जो पहले ही धराशाई हो गई है। यह टीम है सनराइजर्स हैदराबाद जो पिछले कुछ समय से लगातार गलत कारणों से चर्चा में रहा है। पिछले सीजन में इस टीम ने डेविड वार्नर के साथ अजीबोगरीब बर्ताव किया। पहले उनसे कप्तानी छीन ली और फिर टीम से भी बाहर कर दिया। इतने से भी मन नहीं भरा, तो वार्नर को अपनी तमाम यादों से भी बेदखल कर दिया। एक सम्मानित खिलाड़ी के साथ इस तरह का सलूक फैंस को जाहिर तौर पर पसंद नहीं आया था। इसके बाद मेगा नीलामी आई।

यह भी पढ़ें- IPL 2022: RR के खिलाफ मैच से पहले फिट हुआ मुंबई इंडियंस का दमदार बल्लेबाज

 वॉटसन ने हैदराबाद फ्रेंचाइजी पर अपने विचार शेयर किए

वॉटसन ने हैदराबाद फ्रेंचाइजी पर अपने विचार शेयर किए

नीलामी के दौरान साइमन कैटिच ने भी सनराइजर्स हैदराबाद से अपना पल्ला झाड़ लिया। वॉटसन का मानना है कि कैटिच का जाना सनराइजर्स के पतन की शुरुआत है। वॉटसन इस समय आईपीएल में अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स टीम के सहायक कोच के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं और वे रिकी पोंटिंग के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

यूट्यूब चैनल द ग्रेड क्रिकेटर पर बात करत हुए वॉटसन ने हैदराबाद फ्रेंचाइजी पर अपने विचार शेयर किए।

साइमन कैटिच का जाना अलार्म बेल बजा गया है-

साइमन कैटिच का जाना अलार्म बेल बजा गया है-

वॉटसन ने कहा, साइमन कैटिच ने जैसे ही नीलामी के बाद खुद को बाहर किया उसके बाद ही चेताने की घंटी बजनी शुरू हो गई थी। ये आमतौर पर अच्छी बात नहीं है क्योंकि साइमन कैटिच बहुत ही अच्छे लोगों में शामिल हैं। तो निश्चित तौर पर कुछ हुआ होगा जो कैटिच को तुंरत अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा और वे इसके हिस्से नहीं होंगे। ये टीम के लिए एक चेतावनी है।

 सिर्फ दो महीने के भीतर ही जॉब छोड़ दी-

सिर्फ दो महीने के भीतर ही जॉब छोड़ दी-

कैटिच ने अपनी नियुक्ति के सिर्फ दो महीने के भीतर टॉम मूडी के डिप्टी के रूप में अपनी भूमिका छोड़ दी। फ्रैंचाइजी को दिए उनके आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने बायो-बबल के अंदर होने वाली असुविधा और दो महीने की अवधि के लिए अपने परिवार से दूर रहने का कारण बताया।

लेकिन बाद में, द ऑस्ट्रेलियन की एक रिपोर्ट में बताया गया कि कैटिच ने टीम प्रबंधन से सहमत नहीं होने के कारण टीम छोड़ दी थी और उन्हें लगा कि नीलामी के लिए उनकी योजनाओं की अनदेखी की गई थी। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार आईपीएल 2022 के लिए हैदराबाद की टीम उतनी महान नहीं है क्योंकि उन्होंने नीलामी से पहले अपने कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को जाने दिया।

पहला गेम बुरी तरह हार चुके हैं सनराइजर्स-

पहला गेम बुरी तरह हार चुके हैं सनराइजर्स-

इस पर वॉटसन ने कहा, 'उनकी टीम का मेकअप अविश्वसनीय रूप से मजबूत नहीं है और फिर उन्होंने पहले गेम में कैसा प्रदर्शन किया है। हां, राजस्थान रॉयल्स की टीम बहुत अच्छी है, और उन्होंने वास्तव में अच्छा खेला, लेकिन यह बहुत अच्छा नहीं लग रहा है। ऐसा लगता है कि टीम के आसपास बहुत सारी चीजें हैं जो जाहिर तौर पर मैदान पर हर चीज में मदद नहीं कर रही हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+