IPL 2022: टिम डेविड के रन आउट के बाद वायरल हुआ सारा तेंदुलकर का रिएक्शन

नई दिल्ली, 18 मई: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में टिम डेविड ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए सबका मनोरंजन किया। वे 194 रनों का पीछा कर रही मुंबई की टीम को जीत दिलाने के काफी करीब पहुंचकर रन आउट हो गए। इस रन आउट पर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का इमोशनल रिएक्शन वायरल हो गया है।

IPL 2022: Sara Tendulkar was in shock after MI batter Tim David run out, here is her reaction

सारा तब वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद थी। इस मैच में बहुत सारे उतार चढ़ाव आए लेकिन सबसे बड़ा पल तो 18वें ओवर में टिम डेविड का आउट होना ही थी। डेविड ने आउट होने से पहले टी नटराजन को तीन छक्के मारे थे और मुंबई की टीम जीत के लिए 13 गेंदों पर 19 रनों की दरकार पर आ गई थी।

यहां से जीत दर्ज होनी चाहिए थी लेकिन डेविड का विकेट निर्णायक साबित हुआ और अंत में मुंबई को तीन रनों से हार का सामना करना पड़ा। यह 18वें ओवर की अंतिम गेंद थी। आउट होन से पहले डेविड ने 18 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली। तब कैमरा स्टेडियम में मौजूद सारा तेंदुलकर के ऊपर चला गया। इसके बाद सारा के रिएक्शन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

यहां पर आप सारा और एक अन्य लड़की को देख सकते हैं। सारा का चेहरा जहां रोने वाला बना हुआ है तो वहीं दूसरी लड़की ने दोनों हाथ अपने कान पर रख लिए हैं। वह रिएक्शन भी काफी दुखदायी है।

sara tendulkar reactions

दरअसल डेविड के रन आउट होते ही मुंबई की पारी धराशाई हो गई। भुवनेश्वर कुमार ने ऐसा गजब का 19वां ओवर फेंका कि मुंबई की फिर वापसी नहीं हो सकी। इस ओवर में कोई रन नहीं बना। अंतिम ओवर में युवा फारूखी ने कुछ शॉट्स लगाए लेकिन वे तीन रन पीछे रह गए।

मैच के बाद रोहित शर्मा ने टिम डेविड के आउट होने को दुर्भाग्यपूर्ण कहा है। उन्होंने कहा कि सेकेंड लास्ट ओवर के समय मुझे लगा था हम जीत जाएंगे। दुर्भाग्य से टिम डेविड रन आउट हो गए। उस रन आउट से पहले तक हम काफी हद तक गेम में बने हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+