KKR के विकेटकीपर को देख सचिन को आई धोनी की याद, वजह का हुआ खुलासा
नई दिल्ली, 27 मार्च: आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है क्योंकि उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को सीजन के उद्घाटन मुकाबले में आसानी से मात दे दी। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए थे जिसके जवाब में केकेआर ने आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट शेष रहते मुकाबला जीत लिया।

शेल्डन जैकसन ने प्रभावित किया-
इस मुकाबले में दोनों ही टीमों की ओर से नए नए कप्तान खेल रहे थे एक तरफ रविंद्र जडेजा थे तो दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर थे जिन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो उनके बॉलर ने सही साबित भी किया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पावर प्ले में ही अपने ओपनर गंवा चुकी थी लेकिन अनुभवी रोबिन उथप्पा अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे। रोबिन उथप्पा हालांकि वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आगे बढ़ने के फेर में केकेआर के विकेटकीपर शेल्डन जैकसन के हाथों स्टंप हो गए। इस दौरान शेल्डन जैकसन ने वाइड डिलीवरी पर बिजली सी स्टंपिंग दिखाकर सबको प्रभावित किया और रोबिन उथप्पा की 28 रनों की पारी का अंत हो गया।

सचिन तेंदुलकर को याद आए महेंद्र सिंह धोनी-
इस स्टंपिंग ने क्रिकेट कमेंटेटर को भी प्रभावित किया है जिन्होंने शेल्डन जैकसन की विकेटकीपिंग की तुलना महान महेंद्र सिंह धोनी से की है। इतना ही नहीं भारत के महान बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर ने भी इसी तरह की बात ट्विटर पर की है। उन्होंने शेल्डन जैकसन को एक तरीके से बधाई दी है और कहा है कि इस विकेटकीपिंग ने उनको महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी और यह lightning-fast यानी कि बिजली की चपलता से की गई विकेटकीपिंग थी।

धोनी की तरह पलक झपकते गिरा दी गिल्लियां-
बता दें महेंद्र सिंह धोनी अपने करियर में ऐसी विकेटकीपिंग कर चुके हैं जहां वे पलक झपकते ही बल्लेबाज का काम तमाम कर देते थे। वरुण चक्रवर्ती की यह गेंद पैड पर आ रही थी और उथप्पा ने इसको मिस कर दिया। तब शेल्डन जैकसन ने लेग स्टंप पर आकर तुरंत गेंद को पकड़ा और विकेट की गिल्लियों उड़ा दी। जिसके चलते रॉबिन उथप्पा क्रीज में पहुंचने से पहले ही आउट हो चुके थे। यह मैच काफी हद तक महेंद्र सिंह धोनी के लिए खास साबित हुआ क्योंकि वे पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने 38 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को सम्मानजनक इस कोड देने में तब मदद की जब सीएसके के 5 विकेट केवल 61 रनों पर ही ढेर हो चुके थे।

चेन्नई सुपर किंग्स हारे पर धोनी ने बांधी उम्मीदें-
चेन्नई सुपर किंग्स की हार के बावजूद धोनी की बल्लेबाजी एक बड़ा पॉजिटिव है और यही बात कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के लिए भी कही जा सकती है जो खराब फॉर्म से जूझ रहे थे लेकिन आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बतौर ओपनर 44 रनों की अहम पारी खेलने में कामयाब रहे। अब इन दोनों अनुभवी बल्लेबाजों के लिए सीजन में शुरुआत हो चुकी है ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रन बनाने की होड़ में यह दोनों कितनी आगे तक जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications