IPL 2022 : फ्लाॅप हुआ CSK का अहम बल्लेबाज, 3 मैचों में बना सका सिर्फ 2 रन
मुंबई : आईपीएल 2022 का पहला हफ्ता खत्म हो गया है। चार बार की चैंपियन रही चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पूरी तरह से फ्लाॅप साबित हुई। एक हफ्ते में खेले गए 11 मैचों में कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीता है तो कुछ दिग्गज रन बरसाने में नाकाम रहे हैं। फिलहाल, आयुष बडोनी, ललित यादव, तिलक वर्मा, अभिनव मनोहर जैसे युवा सितारे रनों की बरसात कर रहे हैं, लेकिन चेन्नई का एक अहम बल्लेबाज फ्लाॅप साबित हो रहा है जो पिछले सीजन में खूब रन बरसाता दिखा था।
यह भी पढ़ें- इरफान पठान हुए इसकी कप्तानी के कायल, बोले- यह टीम हराने वाली है

पिछले सीजन में बरसाए थे रन
जी हां, हम बात कर रहे हैं रुतुराज गायकवाड़ की। गायकवाड़ ने आईपीएल 2021 का खिताब टीम को दिलाने के लिए अहम भूमिका निभाई थी। चेन्नई का यह सलामी बल्लेबाज पिछले सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी साबित हुआ था। इस कारण उन्हें ऑरेंज कैप से भी नवाजा गया था। ऋतुराज ने पिछले आईपीएल में 16 मैच खेले थे और 45.35 की औसत और 136.26 के स्ट्राइक रेट से 635 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 4 अर्द्धशतक शामिल रहे।

3 मैचों में बना सका सिर्फ 2 रन
लेकिन इस सीजन में आईपीएल में ऋतुराज का प्रदर्शन वैसा नहीं रहा, जैसे कि उनसे उम्मीद थी। अभी तक खेले 3 मैचों में गायकवाड़ सिर्फ 2 रन ही बना सके हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने 4 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाया था। वह कगिसो रबाडा का शिकार बनकर पवेलियन लाैट गए थे। ऋतुराज केकेआर के खिलाफ पहले मैच में भी बिना खाता खोले पवेलियन लाैट गए और दूसरे मैच में भी 1 रन बनाकर चलते बने।

टीम पर पड़ा असर
ऋतुराज के प्रदर्शन का असर चेन्नई सुपर किंग्स पर भी पड़ा है। इस कारण आईपीएल के पहले तीन मैचों में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा है। साथ ही यह सवाल भी खड़ा हो गया है कि क्या टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगे? इस बार रविंद्र जडेजा कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन उनका बल्ला भी रन नहीं बना पा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications