बटलर का तूफान कहीं GT को उड़ा ना दे, संगकारा ने कहा- मैंने IPL इतिहास में ऐसी बैटिंग देखी नहीं

नई दिल्ली, 29 मई: आज एक अहम मैच है। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के तौर पर भारत में पहचान बना चुका यह स्थल एक लाख दर्शकों को बैठाने की क्षमता रखता है। मुकाबला आईपीएल 2022 का फाइनल है और एक खिलाड़ी सबसे अलग चमक रहा है। इनका नाम है जोस बटलर। आईपीएल 2022 की धीमी पिचों पर अपनी रफ्तार के कमाल दिखाने वाले बटलर को देखकर गेंदबाजों के छक्के छूट रहे हैं।

बटलर का तूफान कहीं GT को उड़ा ना दे

बटलर का तूफान कहीं GT को उड़ा ना दे

बटलर फाइनल में चल गए तो गुजरात टाइटंस के हाथ से ट्रॉफी फिसलते देर नहीं लगेगी। हालांकि टाइटंस इस बात पर फख्र कर सकते हैं कि पहले क्वालिफायर मुकाबले में बटलर ने 89 रनों की नाबाद पारी खेली थी लेकिन टीम को जिता नहीं सके। पर उससे अगले ही मैच में बटलर का शतकीय तूफान आया जिसमें आरसीबी उड़ गया।

Recommended Video

    IPL 2022: Final मुकाबले में दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों के पास इतिहास रचने का मौका | वनइंडिया हिंदी
    ये बात गुजरात एंड कंपनी को अपने जेहन में रखनी होगी

    ये बात गुजरात एंड कंपनी को अपने जेहन में रखनी होगी

    ये बात गुजरात एंड कंपनी को अपने जेहन में रखनी होगी। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 106 रनों की नाबाद पारी खेली और राजस्थान को 158 रनों का पीछा करने में मदद की। आरआर जीत गया जबकि सात विकेट और 11 गेंद शेष थे। इस जीत के चलते राजस्थान ने आईपीएल 2022 के फाइनल में अपनी जगह बुक कर ली, जहां वे रविवार को गुजरात टाइटंस से भिड़ेंगे।

    कुमार संगकारा ने फाइनल से पहले कही बड़ी बात

    कुमार संगकारा ने फाइनल से पहले कही बड़ी बात

    आरसीबी के खिलाफ खेल के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए, आरआर क्रिकेट के निदेशक, कुमार संगकारा इस बात को बयां नहीं कर पा रहे हैं कि बटलर ने इस सीजन में फ्रेंचाइजी के लिए क्या किया है और वह टूर्नामेंट के इतिहास में किसी और को इतनी अच्छी बल्लेबाजी करने के लिए याद नहीं कर पा रहे हैं।

    बीच में एक समस्या आई, फिर क्या हुआ-

    बीच में एक समस्या आई, फिर क्या हुआ-

    संगकारा ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'टी20 बल्लेबाजी के मामले में उन्होंने इस सीजन में हमारे लिए क्या किया है, इसका वर्णन करना मुश्किल है। उन्होंने इतनी अच्छी शुरुआत की थी, टूर्नामेंट में एक समय पर वह थोड़े बेचैन हो रहे थे, लेकिन फिर आप जानते हैं कि उन्होंने खुद को शांत कर लिया था। केवल प्रैक्टिस ही नहीं की, बल्कि बहुत सारी अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने स्वीकार किया कि आखिर वह भी एक इंसान है और वह हर एक दिन टॉप पर नहीं हो सकते हैं। "

     मैं आईपीएल के इतिहास में किसी को भी..

    मैं आईपीएल के इतिहास में किसी को भी..

    उन्होंने आगे कहा, "आपको समझना है कि आप हर गेम में उस टॉप लेवल पर कैसे पहुंच सकते हैं, हर गेम में अलग स्टेज पर आपको गेम बैठाना होगा। कई बार आपके पास खुद वह लय होती है, बाकी यह भी सच है कि आप परिस्थितियों से लड़ नहीं सकते। आपको इन्हीं परिस्थितयों के साथ तालमेल बैठाना होगा और फिर अपनी पारी को बुनना होगा। बटलर ऐसा खिलाड़ी है जो अपने खेल में किसी भी समय तेजी ला सकता है, उसके पास सभी स्ट्रोक हैं। वह एक प्यारा लड़का है और वह वास्तव में खेल को अच्छी तरह से समझता है। मैं आईपीएल के इतिहास में किसी को भी इतनी अच्छी बल्लेबाजी करने के लिए याद नहीं कर सकता।"

    जोस 'बॉस' हैं

    जोस 'बॉस' हैं

    इस सीजन में बटलर ने चार शतक दर्ज किए हैं और वह विराट कोहली के बाद टूर्नामेंट के एक सीजन में इतने सारे शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

    बटलर आईपीएल के एक सीजन में 800 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी हैं। इससे पहले विराट कोहली और डेविड वॉर्नर ने 2016 में 800 से ज्यादा रन बनाए थे।

    बटलर ने इस सीजन में अब तक 16 मैचों में 824 रन बनाए हैं।

    यह भी पढ़ें- क्वालीफाई होने में नाकाम रहे, पापा ने बुरी तरह मारा, शिखर धवन ने शेयर किया 'पिटाई' का VIDEO

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+