RR के दिग्गज ने ली कोहली की तफरी, बोला- बस 10 मैचों में 973 रनों का रिकॉर्ड तोड़ दूंगा

नई दिल्ली, 16 मई: विराट कोहली आईपीएल के मौजूदा सीजन में रन नहीं बना पा रहे हैं लेकिन उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया हुआ है जो अभी तक नहीं टूटा। कोहली ने एक सीजन में ही 973 रन बनाने का जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया था। यह टूटना बहुत मुश्किल है। सीजन 2022 में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने जिस तरह से सीजन की शुरुआत की थी उसके बाद लगा था शायद वह कोहली के रिकॉर्ड के करीब पहुंच पाएंगे। उन्होंने तीन शतक भी लगा दिए थे लेकिन सीजन के दूसरे हॉफ में इंग्लैंड का यह शक्तिशाली बल्लेबाज वह फॉर्म बरकरार नहीं रख सका। ऐसे में इस सीजन भी कोहली का रिकॉर्ड नहीं टूट पाएगा।

विराट कोहली की तफरी ली जा रही है

विराट कोहली की तफरी ली जा रही है

लेकिन तफरी करने के लिए मशहूर राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने दावा किया है वह बस 10 मैचों में विराट कोहली का यह रिकॉर्ड ध्वस्त कर देते। आरसीबी के पूर्व लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल अपनी कॉमेडी से प्रशंसकों का मनोरंजन करते रहे हैं। उन्होंने मजाक में कहा कि वह अपना ध्यान जोस बटलर के साथ ओपनिंग करने पर फोकस कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स द्वारा ट्विटर पर हाल ही में पोस्ट किए गए एक वीडियो में, चहल और बटलर नेट्स में विपरीत भूमिकाओं में दिखाए दिए और ये बढ़िया मजाकिया अंदाज रहा।

Recommended Video

    IPL 2022: IPL से बाहर हुआ KKR का यह खिलाड़ी, टीम इंडिया के लिए भी चिंता की बात | वनइंडिया हिंदी
    चहल और बटलर अच्छे दोस्त

    चहल और बटलर अच्छे दोस्त

    31 वर्षीय चहल आईपीएल 2022 में अब तक 13 मैचों में 24 विकेट के साथ शानदार रहा है और पर्पल कैप की दौड़ में भी चार्ट में सबसे ऊपर है।

    इस साल रॉयल्स कैंप में आने के बाद से चहल और बटलर अच्छे दोस्त बन गए हैं और चहल ने अपने साथ ओपनिंग करने के लिए कह कर बार-बार इंग्लिश खिलाड़ी की टांग खींची है। हाल ही में एक वीडियो इंटरव्यू के दौरान चहल यह कहने में कतई नहीं शर्माए कि वह विराट कोहली के एक सीजन में 973 रनों के रिकॉर्ड से आगे निकल जाते, अगर उन्होंने बटलर के साथ ओपनिंग की होती।

     'सिर्फ दस मैचों में कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दूंगा'

    'सिर्फ दस मैचों में कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दूंगा'

    चहल ने कहा कि वह आईपीएल 2022 में अब तक 13 मैचों में बटलर के 627 रनों के स्कोर से आगे निकल चुके होते। बस उन्हें ओपनिंग करने का मौका मिल जाता और उन्होंने कहा कि वह विराट कोहली के एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने के रिकॉर्ड से भी आगे निकल जाते। उन्होंने हंसते हुए कहा कि अगर वह ओपनिंग करते हुए हर खेल में शतक बनाते हैं तो वह सिर्फ दस मैचों में कोहली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

    'हर मैच में शतक बनाना है'

    'हर मैच में शतक बनाना है'

    चहल ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए कहा "अगर मुझे ओपनिंग करने का मौका मिलता - तो मैं सिर्फ जोस बटलर ही नहीं, बल्कि हर रिकॉर्ड तोड़ देता। मुझे लगता है कि विराट कोहली भैया का रिकॉर्ड [973 रन] भी मेरे लिए ही बचा है। मैं वह रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा हूं। मैं उस रिकॉर्ड को 10 मैचों में ही तोड़ूंगा क्योंकि मुझे हर मैच में शतक बनाना है।?" इसके साथ ही चहल खुद भी हंस पड़े।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+