IPL 2022 : काम नहीं आई वार्नर की विस्फोटक पारी, RCB ने जीता चाैथा मैच

ipl 2022

मुंबई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 27वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के हाथों 16 रनों से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के ओपनर डेविड वार्नर ने 38 गेंदों में 4 चाैकों व 5 छक्कों की मदद से 66 रनों की पारी खेली, लेकिन उनकी इस पारी पर पानी फिर गया। आरसीबी ने 6 मैचों में चाैथी जीत दर्ज कर 8 अंक बटोर लिए हैं तो वहीं दिल्ली को 5 मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।

यह भी पढ़ें- 'अगला मैच CSK के साथ है, इज्जत रख', खूब उड़ा मुंबई का मजाक, देखें रिएक्शन

आरसीबी की जीत में ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक का अहम रोल रहा। टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 190 रनों का लक्ष्य खड़ा किया, लेकिन दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 173 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर ने सर्वाधिक रन बनाए। उनके अलावा कप्तान ऋषभ पंत भी टच में दिखे, लेकिन वह 17 गेंदों में 34 रन बनाकर टीम को मुश्किल में फंसा गए। शार्दुल ठाकुर ने 17 रन का योगदान दिया। साथ ही पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले पृथ्वी शॉ इस बार 16 रन बनाकर आउट हो गए थे। मिशेल मार्श ने 14 रनों का योगदान दिया। रोवमैन पॉवेल खाता भी नहीं खोल सके तो अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने नाबाद 10-10 रन का योगदान दिया। आरसीबी की ओर से गेंदबाजी करते हुए जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा वनिन्दु हसरंगा ने 1 विकेट लिया।

इससे पहले दिनेश कार्तिक ने आरसीबी के लिए विस्फोटक पारी खेली। कार्तिक ने 34 गेंदों में पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 66 रन बना दिए। वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने 34 गेंदों में 55 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 7 चौके शामिल थे। वहीं शाहबाज अहमद ने नाबाद 32 रन का योगदान दिया। इनके अलावा कोई अन्य खिलाड़ी 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। दिल्ली की ओर से गेंदबाजी करते हुए शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+