RCB vs RR: बैंगलोर ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, दोनों टीमों में हुए हैं बदलाव
मुंबई, अप्रैल 26। आईपीएल 2022 के 39वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स का मुकाबल राजस्थान रॉयल्स से है। आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने हैं। इससे पहले वाले मैच में बैंगलोर ने एक रोमांचक जीत दर्ज की थी। उस जीत में दिनेश कार्तिक और शाहबाज का बहुत बड़ा योगदान था। आज का मुकाबला पुणे के MCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

विराट करेंगे आज ओपनिंग
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आज के मुकाबले में 1 बदलाव किया है। प्लेइंग इलेवन में अनुज रावत की जगह रजत पाटीदार को टीम में शामिल किया है। ऐसे में आज आरसीबी के लिए विराट कोहली ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने भी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए हैं। करुण नायर और ओबेद मैककॉय की जगह डैरिल मिचेल और कुलदीप सेन को टीम में शामिल किया है।
Recommended Video
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हर्षल पटेल, वानिन्दु हसरंगा, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज।
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (w/c), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, डेरिल मिशेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।












Click it and Unblock the Notifications