मुझे दबाव पसंद है, दुनिया को अपनी काबिलियत दिखा रहा था, रेयान पराग ने मैच जिताकर बोली ये बात
मुंबई, 27 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रेयान पराग ने खुद की काबिलियत को साबित करते हुए केवल 31 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली और यह वह पारी थी जिसके दम पर राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 29 रनों से मात देने में कामयाबी हासिल की। यह पारी बेहद ही नाजुक क्षणों में आई थी और राजस्थान रॉयल्स की टीम एक समय सवा सौ को पार करती ही दिखाई दे रही थी लेकिन रियान पराग ने हर्षल पटेल जैसे गेंदबाज के अंतिम ओवर में 18 रन जोड़े और राजस्थान का स्कोर 144 रन कर दिया।

रेयान पराग की अक्सर काफी आलोचना होती रही है कि उन्होंने इतने मिले मौके को अभी तक क्यों नहीं भुनाया है। लेकिन उन्होंने इस मैच में यह बता दिया कि आरआर का मैनेजमेंट क्यों उन पर इतना भरोसा जताता है। यह खिलाड़ी जब बल्लेबाजी करने के लिए आया तब राजस्थान रॉयल्स की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 68 रन बनाकर मझधार में थी। तब केवल 20 साल की उम्र के खिलाड़ी ने अपनी जगह साबित करते हुए एक नाबाद पारी खेली जिसके दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 44 रन बनाए और उसके बाद स्टार बल्लेबाजों से सजी हुई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को मात्र 115 रनों पर ढेर कर दिया। विराट कोहली ने 10 गेंदों पर 9 रन बनाए। विराट कोहली की असफलता और रियान पराग की सफलता इस मैच की हाईलाइट रही।
Recommended Video

यह भी पढ़ें- युवराज सिंह ने भारत के इस युवा को बताया भविष्य का लीजेंड, बोले- उसे सौंप दो टेस्ट कप्तानी
रियान पराग ने मैच के बाद कहा कि रॉयल्स की टीम ने मुझमें 3 सालों से विश्वास जताया है और मैं थोड़ा-थोड़ा करके इस विश्वास को वापस कर रहा हूं। मुझे दबाव पसंद है और मैं बस अपनी काबिलियत का प्रदर्शन कर रहा हूं। पराग को उनके प्रयास के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि जब वे बल्लेबाजी करने आए तो उनकी योजना क्या थी। रेयान पराग ने बताया कि जब टाइमआउट चल रहा था तो कुमार संगकारा मैदान पर आए और हमने आपसी सहमति से यह तय किया कि इस विकेट पर 140 रनों का स्कोर ठीक-ठाक होगा। हमने तय किया था कि अंतिम 2 ओवर में काफी बड़ा स्कोर करने की कोशिश करेंगे।
मैं हसरंगा के दूसरे ओवर में उनको टारगेट करना चाहता था लेकिन हमने विकेट खो दिए थे। तो मुझे अपनी रणनीति में थोड़ा बदलाव करना पड़ा और हेजलवुड और हर्शल पटेल जैसे गेंदबाजों की ओर जाना पड़ा।
युवा बल्लेबाज के प्रयास की सराहना करते हुए कप्तान संजू सैमसन कहते हैं की शुरुआत के 15 ओवर में हमें पूरा यकीन था और हमने रियान पराग की काबिलियत पर पूरा विश्वास जताया है। हमने पिछले तीन-चार सालों में उनको सपोर्ट किया है और उन्होंने दिखाया है कि वह क्या चीज है।












Click it and Unblock the Notifications