युवराज सिंह ने भारत के इस युवा को बताया भविष्य का लीजेंड, बोले- उसे सौंप दो टेस्ट कप्तानी

नई दिल्ली, 27 अप्रैल: भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को यकीन हैं कि ऋषभ पंत को एक टेस्ट क्रिकेट कप्तान के तौर पर विकसित किया जा सकता है। फिलहाल रोहित शर्मा भारत के तीनों फॉर्मेट के कप्तान हैं और उनकी भी उम्र ढलती जा रही है जिसके चलते भारत को आने वाले सालों के लिए एक और कप्तान को तराशने की जरूरत है और ऐसा खिलाड़ी कोई युवा ही होना चाहिए। रोहित के उप-कप्तान जसप्रती बुमराह हैं जबकि युवराज को लगता है कि उप-कप्तानी पंत को सौंप देनी चाहिए।

Recommended Video

    Yuvraj Singh wants to see Rishabh Pant as Indian test team’s Vice Captain | वनइंडिया हिन्दी
    पंत को कप्तान के तौर पर विकसित करने की जरूरत-

    पंत को कप्तान के तौर पर विकसित करने की जरूरत-

    स्पोर्टस 18 के साथ बात करते हुए युवराज ने कहा कि पंत को कप्तान के तौर पर विकसित करने के लिए समय देने की जरूरत है। युवी ने कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज का गेम पिछले कुछ समय से विकसित हुआ है।

    युवराज ने कहा कि आपको एक युवा को कप्तानी सौंपने की जरूरत है। इसके लिए युवा खिलाड़ी को तराशना होगा, उसको समय देना होगा, किसी चमत्कार की उम्मीद उससे ना रखें, कम से कम छह महीने के लिए उससे खास उम्मीद ना रखें। मुझे लगता है आपको युवा खिलाड़ी में यकीन दिखाना होगा जो ये काम कर सके।

    वह टेस्ट टीम की लीड करने के लिए सही बंदा है

    वह टेस्ट टीम की लीड करने के लिए सही बंदा है

    इस दौरान युवराज सिंह ऋषभ पंत की मैच्योरिटी पर सवाल उठाने वाले लोगों की भी बोलती बंद की। युवी ने कहा कि पंत की उम्र में भी मैच्योर नहीं था, विराट के साथ भी यहा था जब वे कप्तान बनाए गए। लेकिन पंत समय के साथ मैच्योर हो जाएंगे। मुझे नहीं पता सपोर्ट स्टाफ इस बारे में कैसे सोचता है, लेकिन मेरा मानना है कि वह टेस्ट टीम की लीड करने के लिए सही बंदा है।

    युवराज ने बताया कि उनकी पंत से क्या बातें होती हैं

    युवराज ने बताया कि उनकी पंत से क्या बातें होती हैं

    युवराज ने बताया कि उनकी पंत से क्या बातें होती हैं। उन्होंने कहा कि वे अक्सर ऑस्ट्रेलिया के लीजेंड एडम गिलक्रिस्ट का नाम लेते हैं जिन्होंने नंबर 7 पर बैटिंग करते हुए 17 शतक लगाए हैं। युवी ने कहा कि पंत के नाम पहले से 4 शतक है और टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत भविष्य के लीजेंड साबित हो सकते हैं।

    फिलहाल ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि यह टीम अभी मौजूदा सीजन में बहुत अच्छा नहीं कर रही है और 7 में से 3 ही मैच जीतने के बाद 8वें स्थान पर बनी हुई है। ऋषभ पंत ने सफेद बॉल क्रिकेट की तुलना में टेस्ट क्रिकेट में कहीं अधिक बड़ी उम्मीदें जगाई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+