आधा IPL बीत जाने के बाद भी रिटेन खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक, अनकैप्ड प्लेयर्स मचा रहे हैं धमाल

नई दिल्ली, अप्रैल 18। IPL 2022 का सीजन लगभग आधा बीत चुका है। इस सीजन के करीब 29 मैचों के बाद भी टीम फ्रैंचाइजियों के लिए एक बात सबसे बड़ी सिरदर्द बनी हुई है, वो यह है कि आधा टूर्नामेंट बीत जाने के बाद भी रिटेन हुए खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक है। इनमें कई विदेश तो कई देशी खिलाड़ी शामिल हैं और तो और कई ऐसे हैं, जो अभी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। चेन्नई, मुंबई, आरसीबी, केकेआर और दिल्ली की टीम में ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्हें उनकी फ्रैंचाइजियों ने रिटेन किया था, लेकिन इन सभी का प्रदर्शन अभी तक बहुत बेकार रहा है। इन खिलाड़ियों के मुकाबले तो अनकैप्ड खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह खिलाड़ी कर रहे हैं निराश

यह खिलाड़ी कर रहे हैं निराश

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई से मोईन अली, आरसीबी से विराट कोहली और मोहम्मद सिराज, मुंबई इंडियंस से रोहित शर्मा और कीरोन पोलार्ड तो वहीं दिल्ली कैपिटल के लिए अक्षर पटेल ऐसे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्हें उनकी फ्रैंचाइजी ने रिटेन किया, लेकिन अपने प्रदर्शन से इन सभी खिलाड़ियों ने अभी निराश किया है।

फॉर्म बना हुआ है चिंता का विषय

फॉर्म बना हुआ है चिंता का विषय

मोईन अली थोड़ा देरी से टीम के साथ जुड़े हैं, लेकिन टीम में आने के बाद भी वो 2-3 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने अपने प्रदर्शन से निराज किया है। आरसीबी से विराट और मोहम्मद सिराज का फॉर्म लगातार चिंताजनक बना हुआ है। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए उनके कप्तान का फॉर्म सबसे बड़ी टेंशन बनी हुई है। दिल्ली की तरफ अक्षर को अभी तक सिर्फ 1 विकेट मिला है। वहीं अब्दुल समद, यशस्वी जायसवाल और एनरिख नॉर्खिया को अभी तक प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है।

अनकैप्ड प्लेयर्स मचा रहे हैं तहलका

अनकैप्ड प्लेयर्स मचा रहे हैं तहलका

वहीं दूसरी तरफ टूर्नाटमेंट में अनकैप्ड खिलाड़ी धमाल मचा रहे हैं, जो रिटेन हुए खिलाड़ियों पर भारी पड़ रहे हैं। इनमें जितेश शर्मा, तिलक वर्मा, देवाल्ड ब्रेविस, वैभव अरोड़ा, अभिनव मनोहर और आयुष बडोनी जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। कल के मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक भी अनकैप्ड प्लेयर्स में आते हैं, जिन्होंने कल पंजाब के खिलाफ 28 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसमें से 3 विकेट तो उन्होंने आखिरी ओवर में लिए। साथ ही कई विदेशी खिलाड़ी भी ऐसे हैं, जिन्हें टीम में ही शामिल नहीं किया गया।

ये भी पढ़ें: IPL 2022: उमरान मलिक की घातक गेंदबाजी पर भुवी ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्यों कहा- कि मैं निशाने पर हूं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+