IPL 2022: उमरान मलिक की घातक गेंदबाजी पर भुवी ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्यों कहा- कि मैं निशाने पर हूं

नई दिल्ली, अप्रैल 18। आईपीएल 2022 में रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में घातक गेंदबाजी करने वाले उमरान मलिक की हर तरफ तारीफ हो रही है। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही हैदराबाद की टीम ने पंजाब को हराकर टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की। रविवार को पंजाब के खिलाफ उमरान मलिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे, जिसमें से तीन विकेट तो उन्होंने 20वें ओवर में लिए थे और यह ओवर उन्होंने मेडन भी डाला था। उमरान मलिक का यह अब तक के करियम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

bhuvneshwar kumar

भुवी ने की उमरान की तारीफ

पंजाब के खिलाफ मैच में उमरान मलिक का बखूबी साथ दिया था तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने, जिन्होंने 3 विकेट लिए थे। मैच के बाद भुवनेश्वर ने अपने साथी गेंदबाज की जमकर तारीफ की है। भुवी ने कहा है कि उमर को तेज गेंदबाजी करते हुए देख बहुत अच्छा लग रहा है, क्योंक उसकी तेज गेंदबाजी का मतलब है कि मैं बल्लेबाजों के निशाने पर हूं, क्योंकि बल्लेबाजों को लगता है मैं स्लो गेंद करता हूं और उमरान 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार गेंद फेंकते हैं तो उन्हें खेलना बल्लेबाजों के लिए मुश्किल है।

आपको बता दें कि भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक इस वक्त सनराइजर्स हैदराबाद के दो महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं। एक तरफ उमरान मलिक हैं, लगातार 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ भुवनेश्वर कुमार हैं, जिनके पास गति कम है, लेकिन उनके पास स्विंग का हथियार है, जिसकी वजह से वो बल्लेबाजों को परेशान करते हैं। पंजाब के खिलाफ इन दोनों गेंदबाजों की ही जोड़ी ने जीत में अहम भूमिका निभाई।

आपको बता दें कि उमरान मलिक ने अपनी गेंदबाजी से अभी तक सभी को हैरान किया है। कई दिग्गज खिलाड़ी उमरान मलिक की तारीफ कर चुके हैं। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने उमरान मलिक की तुलना पाकिस्तान के महान गेंदबाज वकार यूनिस से की है। इरफान पठान ने कहा कि उन्होंने जब उमरान मलिक को पहली बार जम्मू-कश्मीर टीम के कैंप में गेंदबाजी करते हुए देखा था तब उन्हें वकार यूनिस याद आए थे। उमरान को अभी से टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी जाने वाली टीम में रखने की मांग हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+