Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'दिनेश कार्तिक हमारी बड़ी संपत्ति हैं', RCB के कप्तान फाफ ने माना अनुभवी बल्लेबाज का लोहा

नई दिल्ली, 6 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस दबाव में दिनेश कार्तिक के शानदार प्रदर्शन से प्रभावित थे। कभी एक बेहतरीन फिनिशर रहे कार्तिक काफी समय से अपना टच खो चुके थे लेकिन इस आईपीएल सीजन में नई टीम के साथ उनका पुराना अंदाज फिर से वापस लौट आया है। अनुभवी बल्लेबाज ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी सनसनीखेज डेथ ओवरों की बल्लेबाजी के साथ खेल को पूरी तरह आरसीबी की झोली में गिरा दिया जबकि एक समय राजस्थान रॉयल्स पक्की जीत की ओर बढ़ रहा था।

IPL 2022: RCB Skipper Faf du plessis praise veteran Dinesh Karthik character

प्लेसिस ने कहा, 'इस तरह से जिताने के लिए आपके पास गजब का कैरेक्टर होना चाहिए और दिनेश कार्तिक के पास भी वैसा ही चरित्र है। दबाव में उनका धैर्य अद्भुत है। वह वास्तव में शांत हैं और हमारे लिए बहुत बड़ी संपत्ति हैं। हमने 18वें ओवर तक वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की और फिर जोस को कुछ अच्छे शॉट मिले। एक स्कोर मिला जो हमें लगा कि परिस्थितियों के साथ थोड़ा ऊपर था क्योंकि सतह थोड़ी स्पिन कर रही थी। हमने हालांकि काफी अच्छी शुरुआत की, लेकिन फिर युजी (चहल) ने उन्हें वापस लाने के लिए वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की।''

यह भी पढ़ें- वसीम जाफर हुए इस टीम के मुरीद, बोले- टाॅस हारे थे, फिर भी जीत गए दोनों मैच

दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद ने क्रमश: 44 और 45 रन की पारी खेली।

13 वें ओवर में आरसीबी को 87/5 पर संघर्ष करना पड़ा, लेकिन कार्तिक और अहमद ने एक शानदार पारी को खेला और उन्होंने आरसीबी को मौजूदा सत्र की दूसरी जीत दर्ज करने के लिए मदद की।

faf du plessis

इसके अलावा आईपीएल 2022 सीजन के 13वें मैच में आरसीबी के गेंदबाज हर्षल पटेल ने 1-18 के स्पैल के साथ वापसी की।

पटेल ने कहा, ''जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं, टीम के लिए खेल जीतना और लाइन पार करना ही मेरे खेल को खेलने का कारण है और यह उन अवसरों में से एक था। जब हम खेल में आए तो मेरी योजना थी कि हम मुश्किल लेंथ से गेंदबाजी करें और बहुत धीमी गेंदें नहीं क्योंकि यह यहां एक बहुत अच्छा विकेट है लेकिन यह पूरी तरह से अलग निकला, यह सब परिस्थितियों का आकलन करने और उन्हें अपनाने के बारे में है। मुझे पूरा यकीन है कि मैं क्या गेंदबाजी करना चाहता हूं और मेरा फील्ड प्लेसमेंट वह है जहां मैं चाहता हूं कि बल्लेबाज मुझे हिट करे। कुछ चीजें हैं जो आप कर सकते हैं और कुछ चीजें जो आप नहीं कर सकते हैं।'

इस मैच में राजस्थान की टीम ने आरसीबी को 170 रनों का टारगेट दिया था। राजस्थान को आसानी से यह मैच जीतना चाहिए था लेकिन इस टीम ने फिर साबित कर दिया कि शानदार टीम संयोजन होने के बावजूद अभी एक टीम के तौर पर एकजुट होकर खेलने में इनको समय लगेगा। आरआर ने लगातार दो मैच जीतकर बाकी टीमों के लिए खतरे की घंटी बजाई थी पर अब आरसीबी की प्लेऑफ की रेस में कूद चुकी है और यह प्रतियोगिता आगे बढ़ने के साथ और जटिल होने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+