RCB vs LSG: RCB ने लखनऊ को दिया 182 रनों का लक्ष्य, शतक बनाने से चूके फाफ डुप्लेसिस

मुंबई, अप्रैल 19। IPL 2022 के 31वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजॉएंट्स को 182 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 181 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए। आरसीबी की तरफ से कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 96 रनों की पारी खेली और वो शतक बनाने से चूक गए। आरसीबी की शुरुआत काफी खराब रही थी, क्योंकि पहले 6 ओवर के अंदर ही आरसीबी ने तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन डुप्लेसिस ने एक मोर्चा संभाले रखा और आखिर तक अपनी पारी को खींच कर ले गए।

RCB vs LSG

विराट कोहली ने एकबार फिर किया निराश

आपको बता दें कि विराट के फैंस को आज फिर से बड़ा झटका लगा, क्योंकि लखनऊ के खिलाफ भी कोहली का खराब प्रदर्शन जारी रहा और वो पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। विराट कोहली को दुष्मांथा चमीरा ने पहली ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया। आपको बता दें कि आईपीएल में यह चौथा मौका था, जब विराट कोहली गोल्डन डक पर आउट हुए। इससे पहले कोहली 2008 में गोल्डन डक का शिकार हुए थे। कोहली कुल मिलाकर आईपीएल में 7 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं।

RCB के लिए थोड़ा अनलकी है डीवाई पाटिल स्टेडियम

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में यह मुकाबला होना है, जहां आरसीबी का रिकॉर्ड कुछ खास अच्छा नहीं है। आरसीबी ने इस मैदान पर कुल 5 मुकाबले खेले हैं, इनमें से टीम को 3 में हार और केवल 2 में जीत मिली। वहीं, लखनऊ की टीम ने इस मैदान पर दो मैच खेले हैं और दोनों बार जीत हासिल की है।

प्लेइंग-XI

आरसीबी: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयाष प्रभुदेसाई, वानिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज।

लखनऊ सुपर जॉयंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, जेसन होल्डर, क्रुणाल पंड्या, दुष्मंथ चमीरा, आवेश खान, रवि बिश्नोई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+