IPL 2022: विराट कोहली ने जताया था भरोसा, रजत पाटीदार ने अदा किया शुक्रिया
नई दिल्ली, 27 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार ने विराट कोहली का शुक्रिया जताया है। उन्होंने विराट कोहली द्वारा उन पर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया है और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखी है। आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले में रजत पाटीदार मैच के सबसे बड़े खिलाड़ी थे जिन्होंने केवल 56 गेंदों पर 112 रनों की पारी खेली थी और विराट कोहली ने कहा था कि उन्होंने अब तक जितनी भी आईपीएल पारियां देखी हैं, शायद ही उनमें अधिकतर पारियां रजत पाटीदार की पारी से बेहतर हैं।
Recommended Video

पूर्व कप्तान के साथ अपनी एक फोटो को शेयर किया
पाटीदार ने आरसीबी के पूर्व कप्तान के साथ अपनी एक फोटो को शेयर किया और कहा कि मुझ में भरोसा जताने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद विराट कोहली। पाटीदार का शतक ईडन गार्डन में तब आया जब उनकी टीम को जीत के लिए करो या मरो की स्थिति का सामना करना पड़ा था। पाटीदार ने 49 गेंदों पर शतक ठोक दिया था और 12 रन बनाकर नाबाद रहे थे जिसके चलते आरसीबी की टीम दूसरे क्वालिफायर में पहुंच गई है जो आज अहमदाबाद में खेला जाना है। यह मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा।

डॉट बॉल खेलने से डरना नहीं है
पाटीदार ने इस पारी के बाद कहा था कि निश्चित तौर पर दबाव था लेकिन मुझे यकीन था कि अगर हम एक पार्टनरशिप को बना लेते हैं तो मैं टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा सकता हूं। अगर मैं शुरू में कुछ गेंदों पर रन नहीं बनाता तो कोई दिक्कत नहीं है, हमें विकेट पर लंबे समय तक टिकना होगा। मेरे दिमाग में यही था अगर डॉट गेम खेलता हूं तो दिमाग पर प्रेशर नहीं लेने देना है और यह नहीं देखना है कि सामने कौन सा गेंदबाज है बस मैच की अंतिम स्थिति में रन बनाते जाने हैं।

आरसीबी पहले जैसी कमजोर टीम नहीं रही
रजत ने कोहली के साथ 66 रनों की साझेदारी जोड़ी थी। दूसरी और विराट कोहली एक ओर फ्लॉप शो दिखाकर 25 रन बनाकर आउट हो गए थे हालांकि यह दिनेश कार्तिक थे जिन्होंने अंतिम समय में रजत पाटीदार का बहुत बढ़िया साथ दिया और 30 गेंदों पर नाबाद 37 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के लिए पाटीदार एक बहुत अच्छे खिलाड़ी रहे हैं वह एक रिप्लेसमेंट के तौर पर आए थे। आरसीबी ने कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन के दम पर अभी तक बड़ी खूबसूरती से अपने आप को इस प्रतियोगिता में चलाए रखा है।

आज एक कड़ा मुकाबला है
अगर वह दूसरे क्वालीफायर मुकाबले भी जीत जाते हैं तो फाइनल में उनका मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा। इसमें कोई शक नहीं कि हार्दिक पांड्या की टीम बहुत जबरदस्त है लेकिन लीग मैचों में आरसीबी गुजरात को हरा भी चुकी है। विराट कोहली की कप्तानी में कभी भी आईपीएल टूर्नामेंट नहीं जीत सकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की किस्मत क्या उसको पहला खिताब दिलाने जा रही है? आज का मैच देखने के बाद तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications