रवींद्र जडेजा ने सभी गेंदबाजों को पछाड़कर RCB के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड, ना बुमराह टिके ना नेहरा
नई दिल्ली, 13 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान रविंद्र जडेजा के लिए 12 अप्रैल का दिन काफी खास रहा क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में आईपीएल 2022 का पहला मुकाबला जीत लिया। महेंद्र सिंह धोनी से चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालने वाले रविंद्र जडेजा को इस जीत के लिए पांच मैचों का इंतजार करना पड़ा क्योंकि वह इस सीजन में शुरुआत के 4 मैच लगातार हार गए थे। सीएसके ने एक मजबूत टीम आरसीबी को 23 रन से हराकर अंक तालिका में अपना खाता खोला है हालांकि उनको अभी भी टूर्नामेंट में काफी लंबा सफर तय करना है।
Recommended Video

बल्ले का बदला गेंद से पूरा किया-
रवींद्र जडेजा अपनी टीम के लिए बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग, तीनों स्तरों पर योगदान करने की काबिलियत रखते हैं, लेकिन इस बार वे बल्ले से चूक गए क्योंकि उनको 19वें ओवर में बल्लेबाजी का मौका मिला जहां तेज रन बनाने की दरकार थी और वे पहली ही गेंद पर आउट हो गए लेकिन जडेजा ने इसका बदला गेंदबाजी में पूरा किया। उन्होंने 4 ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट हासिल किए, जिसमें ग्लेन मैक्सवेल का महत्वपूर्ण विकेट भी शामिल है। जडेजा ने मैक्सवेल को बोल्ड किया था। रवींद्र जडेजा ने इन तीनों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गेंदबाजी करने का एक अच्छा रिकॉर्ड बना दिया है।

आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए
रवींद्र जडेजा आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। जडेजा ने आरसीबी के खिलाफ अब अपने विकेटों की संख्या 26 कर ली है और उनके बाद जो दो गेंदबाज हैं वह पेसर हैं जिनमें एक जसप्रीत बुमराह है और एक भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा है। जसप्रीत बुमराह ने आरसीबी के खिलाफ अभी तक 24 विकेट लिए हैं तो वहीं आशीष नेहरा 23 विकेट ले चुके हैं। अगर मुकाबले की बात करें तो जडेजा ने जीत को अपनी पत्नी और टीम को समर्पित किया है। कप्तानी के लिए वे थोड़े नए हैं इसलिए वह महेंद्र सिंह धोनी की देखरेख में कमान संभालने का काम कर रहे हैं।

CSK की पहली सीजन जीत-
जहां तक मैच की बात है तो चेन्नई सुपर किंग्स 5 में से चार मुकाबले हारकर और एक जीतकर दो अंकों के साथ नौवें स्थान पर बैठी है। सीएसके के मुकाबले की बात करें तो वे आरसीबी के खिलाफ टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरे। जहां उन्होंने रॉबिन उथप्पा की 50 गेंदों पर 88 रनों की पारी और शिवम दुबे की 40 गेंदों पर 95 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 216 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 93 रन ही बना सकी क्योंकि इस टीम के किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की जिसका खामियाजा आखिरकार इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम को हारकर उठाना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications