IPL 2022 : चेन्नई को झटका, रविंद्र जडेजा हो सकते हैं बाहर, बड़ी वजह आ रही सामने

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2022 में कुछ भी सही नहीं जा रहा है। चेन्नई के लिए प्लेऑफ का रास्ता अब दूसरी टीमों पर निर्भर करता है तो इस बीच खबर आई है कि बुरे दाैर से गुजर रहे ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान रविंद्र जडेजा आईपीएल 2022 के बचे हुए मैचों से बाहर होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जडेजा को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच के दौरान चोट लग गई थी। इस कारण जडेजा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीएसके के आखिरी मैच में भाग नहीं लिया था।

 Ravindra Jadeja

सीएसके की मेडिकल टीम ने जडेजा की चोट का आकलन किया, पता चला है कि वह बेहतर नहीं हुए हैं। चेन्नई गुरुवार को चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी, इस बात की संभावना कम है कि जडेजा उस मैच में शामिल होंगे क्योंकि सीएसके के पास प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की वैसी भी बहुत कम संभावना है। अगर आरसीबी या राजस्थान रॉयल्स सीजन में एक और मैच जीत जाती है तो सीएसके टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। ऐसे में जडेजा को फिर माैका देकर टीम प्रबंधन कोई खतरा नहीं उठाना चाहता।

यह भी पढ़ें- पाॅर्न इंडस्ट्री ने बदली जिंदगी, कभी गरीबी से तंग थी कार रेसर रेनी ग्रैसी

जडेजा बल्ले और गेंद से आईपीएल 2022 में फ्लाॅप साबित हुए। सौराष्ट्र के ऑलराउंडर जडेजा ने अब तक खेले गए 10 मैचों में सिर्फ 116 रन और पांच विकेट लिए थे। लेकिन अब इस ब्रेक से जडेजा को जून के महीने में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की सीरीज से पहले फॉर्म में वापस आने में मदद मिलेगी। बाद में, भारत को एक टेस्ट और तीन T20I और इतने ही ODI के लिए इंग्लैंड का दाैरा करना है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया के लिए जडेजा की फॉर्म अहम भूमिका निभाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+