IPL 2022: आने वाले दिनों में और भी बल्लेबाज होंगे रिटायर आउट- रविचंद्रन अश्विन

नई दिल्ली, 13 अप्रैल: भारत के पूर्व बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन हाल में ही ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए जो आईपीएल इतिहास में रिटायर आउट हुए। ऑफ स्पिनर का कहना है कि इस अंदाज में भविष्य में और अधिक आउट देखने को मिलने वाले हैं।

IPL 2022: Ravichandran Ashwin feels there will be new normal for retire out in upcoming days

अश्विन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ग्रुप स्टेज में 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के लिए बल्लेबाजी करते समय पवेलियन लौटने का फैसला किया था। दाए हाथ के बल्लेबाज को रियान पराग से ऊपर प्रमोट करके पारी के 10वें ओवर में भेजा गया था। अश्विन ने लौटने से पहले साबित कर दिया था कि उनके मैनेजमेंट ने अच्छा फैसला लिया है। उन्होंने 23 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली थी लेकिन वे 19वे ओवर में पराग के लिए बल्लेबाजी छोड़कर रिटायर आउट हो गए थे।

Ravichandran Ashwin

अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि ये चीजें फुटबॉल में लगातार देखने को मिलती हैं। अश्विन ने कहा, "ये कभी काम करेगा, कभी नहीं करेगा। ये सब फुटबॉल में लगातार होता रहता है, और हमने टी20 को अभी पूरी तरह से नहीं आजमाया है। ये बड़ा खेल है, ये अगली पीढ़ी का खेल है। वास्तव में आप फुटबॉल में मेसी या क्रिस्टियानो को लगातार गोल करते देखते रहते हैं। लेकिन उनके गोलकीपरों को गोल बचाने चाहिए और उनके डिफेंडरों को डिफेंड करना चाहिए। उसके बाद ही मेसी और रोनाल्डो लाइमलाइट में आएंगे।"

"एक खेल के तौर पर टी20 क्रिकेट फुटबॉल की ओर आगे बढ़ रहा है। जैसे वहां पर रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों का इस्तेमाल होता है वैसा ही मैंने (रिटायर आउट) किया। हम पहले ही लेट हो चुके हैं लेकिन मुझे लगता है आने वाले दिनों में ऐा काफी बार देखने को मिलेगा।"

इसी बीच राजस्थान रॉयल्स की टीम तीन मैच जीतने के बाद सबसे बढ़िया रन रेट के आधार पर अंक तालिका में टॉप पर पहुंची हुई है। अब रॉयल्स की टीम को मुंबई में 14 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+